Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडियन स्मिथ की एक छींक से ताश के पत्तों की तरह धराशायी हुई पंजाब की पूरी टीम, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल 10 सेकंड के इस वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ की एक छींक के बाद गिरते चले जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि स्मिथ आराम से चलते हुए आते हैं और फिर सामने आकर जोर से छींकते हैं। उनके आगे खड़े बाकी खिलाड़ी एक के बाद एक गिरते चले जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 May 2022 1:37:03

ओडियन स्मिथ की एक छींक से ताश के पत्तों की तरह धराशायी हुई पंजाब की पूरी टीम, देखें वायरल वीडियो

पंजाब किंग्स अपनी टीम में स्टार खिलाड़ियों के होने का दावा करती है। लेकिन सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद, जहां टीम की बल्लेबाजी यूनिट की आलोचना हो रही वहीं, ऐसे माहौल में PBKS के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ के मस्ती भरे अंदाज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा हैं। ओडियन स्मिथ की एक छींक से पंजाब की पूरी की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह गिरती चली गई।

सोशल मीडिया पर वायरल 10 सेकंड के इस वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ की एक छींक के बाद गिरते चले जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि स्मिथ आराम से चलते हुए आते हैं और फिर सामने आकर जोर से छींकते हैं। उनके आगे खड़े बाकी खिलाड़ी एक के बाद एक गिरते चले जाते हैं।

यूजर्स ने ट्वीट किए गए वीडियो को देखने के बाद पंजाब किंग्स के जमकर मजे लिए। फैंस ने कहा कि जैसे यहां पर खिलाड़ी गिर रहे हैं, वैसे ही आपके विकेट्स भी गिरते चले जाते हैं। फैंस का अंदाजा सही साबित हुआ और PBKS दिल्ली के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठी।

IPL 15 का 64वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पंजाब को 17 रन से हरा दिया। DC के लिए शार्दूल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन जितेश शर्मा ने बनाए। उन्होंने 34 गेंद में 44 रन की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद, जहां टीम की बल्लेबाजी यूनिट की आलोचना हो रही है तो वहीं फैन्स सोशल मीडिया पर कुंबले को भी आड़े हाथों लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पंजाब की खराब प्रदर्शन के लिए फैन्स कुंबले को जमकर लताड़ लगा रहे हैं और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'कुंबले हटाओ टीम बचाओ।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि पंजाब किंग्स को सबसे पहले अनिल कुंबले को हटाना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा कि कुंबले साहब कृपया इस्तीफा दें या इस फ्रेंचाइजी को छोड़ दें... आपको इस तरह नहीं देख सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य

अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर

रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा

धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर

24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत

हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील

SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला

महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब

मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत

बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व