न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनेआप जमीन से निकले हैं इस मंदिर के शिवलिंग, हर साल बढ़ जाता है इनका आकार

अनोखे मंदिर की आज हम बात करने जा रहे हैं जहां शिवलिंग अपनेआप जमीन में से निकले हैं और इनका आकार हर साल बढ़ता ही जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 10:24:56

अपनेआप जमीन से निकले हैं इस मंदिर के शिवलिंग, हर साल बढ़ जाता है इनका आकार

सावन के इस पवित्र महीने में हर तरफ शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। भक्तगण मंदिरों में जाकर शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं। देशभर में शिव के अनेकों मंदिर हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जो अपने अनोखेपन या चमत्कार के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही एक अनोखे मंदिर की आज हम बात करने जा रहे हैं जहां शिवलिंग अपनेआप जमीन में से निकले हैं और इनका आकार हर साल बढ़ता ही जा रहा हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में स्थित सिंघमहेश्वर महादेव मंदिर की। दूर दूर तक इस मंदिर के चमत्कारों की ख्याति फैली हुई है। यहां तमाम भक्त महादेव और माता पार्वती के दर्शन करने और चंदन के पेड़ देखने के लिए आते हैं। यहां के महंत का मानना है कि मंदिर में उगने वाले सभी चंदन के पेड़ सिंघमहेश्वर बाबा के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में लहरा रहे हैं।

सिंघमहेश्वर महादेव मंदिर हमीरपुर जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में दो शिवलिंग हैं। एक शिव का और पार्वती का शिवलिंग कहलाता है। यहां स्थित शिवलिंग को पाताली शिवलिंग कहा जाता है। इतिहासकार भवानी दीन की मानें तो इस धाम में मौजूद दोनों शिवलिंग गुप्तकालीन शिवलिंग हैं, जो जमीन से अपने आप निकले हैं और अमूल्य पत्थर के बने हुए हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन शिवलिंगों का आकार हर साल एक चावल के समान बढ़ जाता है।

मंदिर के महंत भरत दास के अनुसार यहां उनके गुरु नारायणदास ने करीब 40 वर्ष पहले चंदन का एक पेड़ लगाया था। उसके बाद से यहां चंदन के पेड़ उगने का सिलसिला शुरू हो गया, जो आज भी कायम है। आज इस मंदिर के क्षेत्र में करीब आधा सैकड़ा चंदन के पेड़ उग चुके हैं। इसी चंदन से यहां महादेव और माता पार्वती शृंगार किया जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर के आसपास इस समय करीब आधा सैंकड़ा चंदन के पेड़ हैं। ये पेड़ अपने आप कब और कैसे उगते हैं, इसके बारे में किसी को खबर तक नहीं होती। जब ये पेड़ बड़े हो जाते हैं, तब इन पेड़ों का पता चल पाता है।

सिंघमहेश्वर महादेव मंदिर को लेकर एक कहानी भी प्रचलित है। इस कहानी के मुताबिक कहा जाता कि यहां यमुना नदी की बाढ़ के चलते कुछ साधुओं ने इन शिवलिंगों को दूसरे स्थान में स्थापित करने के बारे में सोचा था। इसके लिए खुदाई भी शुरू की गई। कई मीटर की खुदाई के बाद भी जब शिवलिंगों का अंत नहीं मिला तो साधुओं और ग्रामीणों ने हार मान ली। इसके बाद उसी स्थान पर शिवलिंगों का पूजन किया जाने लगा और मंदिर का नए सिरे से निर्माण कराया गया। कहा जाता है कि इस मंदिर में यदि सच्चे मन से कुछ भी मांगा जाए, तो मुराद जरूर पूरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल