न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजब-गजब: इस गांव में 700 साल से एक भी घर पर नहीं बनी है दूसरी मंजिल, आज भी इस गौभक्त की पत्नी का श्राप

भारत देश की संस्कृति और यहाँ का इतिहास काफी पुराना और रोचक है। यहां आज भी कई जगह ऐसी है जहां कई किस्से-कहानियां दफन है

Posts by : Karishma | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 3:35:31

अजब-गजब:  इस गांव में 700 साल से एक भी घर पर नहीं बनी है दूसरी मंजिल, आज भी इस गौभक्त की पत्नी का श्राप

भारत देश की संस्कृति और यहाँ का इतिहास काफी पुराना और रोचक है। यहां आज भी कई जगह ऐसी है जहां कई किस्से-कहानियां दफन है। वहीँ कई कहानियां और किस्से ऐसे भी हैं जो आज भी चर्चा का विषय है और किसी चमत्कार से कम नहीं है, जब बात राजस्थान की हो तो यहां की धरती ही कई वीर कहानियों की गवाह है। हम आपको आज इस लेख के जरिए एक ऐसे गांव के बारें में बताने जा रहे हैं जहां लोग आज भी अपने घर पर दूसरी मंजिल बनाने से डरते हैं। जी हां राजस्थान के चूरू में स्थित उडसर गांव पर आज भी 700 साल पुराने एक श्राप का साया है और आज भी यह गांव शापित है। आइए जानते हैं इसकी कहानी...

rajasthan cursed village,churu district,two-storey house absence,700 years mystery,shocking reason,village folklore,architectural anomaly,historical legend,housing restriction folklore,supernatural belief,cultural superstition,ancient curse,unusual village tradition,rajasthan village mystery,folklore legend churu

700 साल पुरानी है घटना

दरअसल 700 साल पहले इस गांव में भोमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था, जो कि गोभक्त था और उनकी गायों के प्रति गहरी आस्था थी। पास के ही गांव आसपालसर में भोमिया का ससुराल था। एक बार भोमिया के गांव में लुटेरे आ गए और वो उसकी गायों को चुरा कर ले जाने लगे। ऐसे में भोमिया ने वीरता के साथ उनका सामना किया और भोमिया स्वंय ही लुटेरों से भिड़ गया और वह खुद बुरी तरह से जख्मी हो गया। लुटेरों से बचने के लिए भोमिया भागते-भागते अपने ससुराल पहुंच गया और वहां उनके घर की दूसरी मंजिल पर जाकर छिप गया। लेकिन भोमिया को ढूंढते-ढूंढते लुटेरे वहां भी पहुंच गए और ससुराल वालों से भोमिया के बारे में पूछने लगे और मारपीट करने लगे।

पत्नी ने दिया था श्राप

ऐसे में प्रताड़ित होकर उन लोगों ने भोमिया जी के बारे में बता दिया। बताया जाता है कि लुटेरों ने भोमिया जी को कमरे से निकाला और उनका सिर उनके शरीर से अलग कर दिया। लेकिन भोमिया जी अपने सिर को हाथ में लिए हुए चोरों से लड़ते रहे और लड़ते-लड़ते अपने गांव की सीमा के पास आ गए। इस दौरान भोमिया का बेटा भी युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गया। वहीं, बाद में भोमिया का धड़ उडसर गांव में आकर गिर गया। इसी दौरान भोमिया की पत्नी ने गांव में किसी भी घर पर दूसरी मंजिल ना बनाने का श्राप दिया और खुद सती हो गई। हालांकि, युद्ध के बाद गांव में भोमिया का मंदिर बनाया गया, जिसकी लोग आज भी पूजा-अर्चना करते हैं।

नहीं बनाया जाता दो मंजिला घर

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये श्राप इसलिए दिया गया ताकि आगे से अगर घर में कोई मंजिल नहीं होगी तो किसी पर वो मुसीबत नहीं आएगी जो भोमिया पर आई थी। उस दिन के बाद जिस किसी ने दो मंजिल मकान बनाया उस घर की औरत मर गई, जबकि एक का तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इसी डर से लोग आज भी अपने घरों पर दूसरी मंजिल नहीं बनाते हैं। इस गांव में शिक्षित लोग भी हैं, लेकिन वो भी इस परंपरा को मानते हैं। लोगों का कहना है कि वे लोग इसे अंधविश्वास नहीं मानते हैं। गांव में दूसरी मंजिल का घर ना होना इस श्राप के बारे में लोगों के डर और आस्था दोनों का गवाह हैं।

भोमिया जी का मंदिर है आस्था का केंद्र

भोमिया का मंदिर आज भी इस गांव में मौजूद है और गांव के लोग इस मंदिर में गहरी आस्था रखते हैं। इतना ही नहीं हर दिन इस मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। वहीं, गांव से 2 किलोमीटर दूर रेतीली धोरों माटी के टिल्लों के बीच माता सती का मंदिर भी है। माता सती भोमिया जी और अपने बेटे की मौत के बाद सती हो गई थी। माता सती के मंदिर में बांस की झाड़ू चढ़ाई जाती है। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं मंदिर में आए हुए हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?