न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ATM में हुई गड़बड़ी, निकलने लगे 100 रुपये की जगह 500 के नोट, उमड़ी भीड़

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक एटीएम पांच गुना पैसे निकालने लग गया। जैसे ही यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैली लोग उस एटीएम से पैसे लगाने के लिए लंबी कतार में जमा हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jun 2022 3:31:56

ATM में हुई गड़बड़ी, निकलने लगे 100 रुपये की जगह 500 के नोट, उमड़ी भीड़

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक एटीएम पांच गुना पैसे निकालने लग गया। जैसे ही यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैली लोग उस एटीएम से पैसे लगाने के लिए लंबी कतार में जमा हो गए। बाद में जब किसी ने बैंक को इसकी खबर दी, तब जाकर एटीएम को बंद किया गया। पीटीआई की एक खबर के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले के खापरखेड़ा शहर का है। एक निजी बैंक के एटीएम में यह गड़बड़ी आई। पांच गुना पैसे निकलने की बात तब खुली, जब एक व्यक्ति 500 रुपये निकालने गया। उसे एटीएम से 500 के पांच नोट मिल गए। बुधवार की इस घटना की जानकारी देखते-देखते ही इलाके में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उस एटीएम से पैसे निकालने पहुंच गए।

पुलिस ने बंद कराया एटीएम

खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि लोग उस एटीएम से तब तक पैसे निकालते रहे, जब तक बैंक के एक ग्राहक ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस जानकारी मिलते ही वहां पहुंची और एटीएम को बंद कराया गया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बैंक को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि एक तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम से पांच गुना पैसे निकल रहे थे।

इस वजह से हुई गड़बड़ी

दरअसल एटीएम में पैसे डालते समय हुई एक छोटी से असावधानी के कारण यह घटना घटी। पैसे डालते समय 100 रुपये के ट्रे में 500 के नोट रख दिए गए। एटीएम 500 के नोट को 100 रुपये का नोट समझकर डिस्पेंस कर रहा था। इसी कारण 500 रुपये निकालने पर 100-100 के 5 नोट के बजाय 500-500 के 5 नोट निकल रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल