न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: रशियन महिला को हुआ अघोरी बाबा से प्यार, रचा ली शादी

वायरल वीडियो में रशियन महिला ने खुलासा किया कि अघोरी बाबा के प्रेम में पड़कर वह भारत में ही बस गई और सनातन धर्म अपना लिया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 5:59:41

महाकुंभ 2025: रशियन महिला को हुआ अघोरी बाबा से प्यार, रचा ली शादी

महाकुंभ 2025 में सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प किस्से वायरल हुए। कभी IIT बाबा, तो कभी मोनालिसा की आंखें, हर तरफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की चर्चा रही। इसी बीच, शादियों को लेकर भी कई खबरें सामने आईं। पहले ग्रीक लड़की और दिल्ली के लड़के की शादी सुर्खियों में थी, और अब एक और अनोखी लव स्टोरी सामने आई है—जहां महाकुंभ में घूमने आई रशियन महिला को एक अघोरी बाबा से प्यार हो गया, और दोनों ने शादी कर ली। उनकी लव स्टोरी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अघोरी बाबा से प्यार, फिर सनातन धर्म अपनाकर बना लिया जीवनसाथी

वायरल वीडियो में रशियन महिला ने खुलासा किया कि अघोरी बाबा के प्रेम में पड़कर वह भारत में ही बस गई और सनातन धर्म अपना लिया। वीडियो में बताया गया कि जब वह महाकुंभ में प्रयागराज पहुंची, तभी उसकी मुलाकात अघोरी बाबा से हुई। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और फिर उन्होंने बिना देर किए शादी भी कर ली।

वहीं, जब इंटरव्यू लेने वाले ने अघोरी बाबा से पूछा कि "क्या यह लड़की आपकी तपस्या में बाधा डालती है?", तो बाबा शर्माते हुए मुस्कुराने लगे, जिससे उनकी अनोखी प्रेम कहानी और भी दिलचस्प बन गई।

सनातन धर्म अपनाकर भारत में बस गई रशियन महिला

वीडियो में रशियन लड़की के पूरे शरीर पर टैटू देखे जा सकते हैं, जिनमें पीठ पर भगवान गणेश का टैटू और नीचे लिखे हुए कुछ मंत्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़की महाकुंभ मेले में प्रयागराज आई थी और सनातन धर्म से इतनी प्रभावित हुई कि उसने भारत में ही बसने का फैसला कर लिया।

अब यह रशियन महिला अघोरी बाबा को अपना पति मानती है और उनकी यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rue_xyz नामक पेज से शेयर किया गया, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?