न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 पतियों को उतार चुकी मौत के घाट! ईरान की महिला की खौफनाक दास्तां

ईरान की 56 वर्षीय महिला कोलसुम अकबरी की खौफनाक कहानी जिसने 22 सालों में 11 पतियों को जहर देकर मार डाला। जानें कैसे लालच और नफरत ने उसे सीरियल किलर बना दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 11:51:36

11 पतियों को उतार चुकी मौत के घाट! ईरान की महिला की खौफनाक दास्तां

दुनिया में अपराध और रहस्यमयी घटनाओं की कमी नहीं है, लेकिन ईरान की 56 वर्षीय कोलसुम अकबरी का नाम सुनकर हर कोई सिहर उठता है। इस महिला पर आरोप है कि उसने पिछले दो दशकों में अपने 11 पतियों की जान ले ली। और भी हैरान करने वाली बात यह है कि पूछताछ में उसने खुद माना कि उसने 13 या शायद 15 लोगों को मौत के घाट उतारा होगा, लेकिन उसे गिनती तक याद नहीं।

कैसे पड़ी खून की लत?

कोलसुम की जिंदगी की शुरुआत सामान्य रही थी। मात्र 18 साल की उम्र में उसकी पहली शादी हुई, मगर वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद उसने दोबारा विवाह किया, लेकिन दूसरा पति उम्रदराज और हिंसक था। रोज-रोज की पिटाई और अपमान ने कोलसुम के भीतर नफरत और लालच का बीज बो दिया। धीरे-धीरे उसने तय कर लिया कि अब वह पुरुषों से सिर्फ फायदा उठाएगी और रास्ते में आने वाले हर शख्स को ठिकाने लगाएगी।

अमीर और बुजुर्ग पुरुष बने शिकार

दूसरे पति की मौत के बाद कोलसुम ने एक खतरनाक रास्ता चुना। वह अमीर, बूढ़े और अकेले पुरुषों को टारगेट करने लगी। शादी के कुछ ही समय बाद वह उन्हें धीरे-धीरे जहरीली दवाइयों और औद्योगिक अल्कोहल का घातक मिश्रण पिला देती। अगर जहर असर न करता तो वह रात में तकिए से उनका दम घोंट देती। लोगों को लगता कि बुढ़ापे या बीमारी की वजह से मौत हुई है, जबकि असलियत में यह सब उसकी सोची-समझी साजिश थी।

शहर-शहर बदलकर रची साजिशें

कोलसुम ने कभी भी एक ही जगह रुककर अपराध नहीं किया। वह अलग-अलग शहरों में विवाह करती और अपने पतियों को खत्म कर देती। इस तरह वह संदेह से दूर बनी रही। समाज ने उसे हमेशा एक बेचारी विधवा माना, जो बार-बार पति खोने का दुख झेल रही है। मगर असलियत में हर मौत के पीछे वही खड़ी थी।

ऐसे खुला राज़?

साल 2023 में उसका खौफनाक खेल आखिरकार सामने आ गया। उसका आखिरी शिकार 82 वर्षीय बुजुर्ग घोलमरेजा बाबाई था। अचानक हुई मौत पर बाबाई के बेटे को संदेह हुआ। उसने छानबीन की तो पता चला कि कोलसुम को लेकर पहले से ही अजीब चर्चाएं फैली हुई हैं। बेटे ने पुलिस को बुलाया और जांच शुरू हुई।

शुरुआत में महिला ने तमाम आरोपों से इनकार किया, लेकिन जब सबूतों का पहाड़ खड़ा हो गया तो उसने खुद स्वीकार कर लिया कि वह अपने कई पतियों को जहर देकर मार चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया