वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य बना हुआ है ये झरना, हर सेंकेड निकल रहा 300 लीटर से अधिक पानी

By: Pinki Sun, 21 Nov 2021 4:18:35

वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य बना हुआ है ये झरना, हर सेंकेड निकल रहा 300 लीटर से अधिक पानी

तमाम कोशिशों के बावजूद वैज्ञानिक धरती के कई रहस्यों का पता नहीं लगा पाए है। उन्ही में से एक रहस्य है फ्रांस के बरगंडी राज्य में टोनेरे नामक शहर में। टोनेरे नामक शहर में जमीन से हर सेंकेड 300 लीटर से अधिक पानी निकल रहा है। आज तक वैज्ञानिक इस पानी के सोर्स का पता नहीं लगा सके हैं। इस निकलने वाले पानी के स्त्रोत की जानने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अब यह बड़ा सवाल है कि आखिरी धरती से लगातार निकल रहे इस पानी का स्त्रोत क्या है।

fosse dionne spring in france,fosse dionne spring mystery,natural mysteries,places,weird news

फ्रांस में धरती से निकल रहे इस पानी को फॉसे डियोनी स्प्रिंग (Fosse Dionne spring) नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों ने धरती से लगातार निकल रहे इस पानी के सोर्स के बारे में कई बार पता लगाने की कोशिश की है, लेकिन आज तक इस रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं कि आखिर इस झरने में पानी कहां से आता है?

फॉसे डियोनी स्प्रिंग से प्रति सेकेंड धरती के भीतर से 300 लीटर पानी आता रहता है। सिर्फ यही नहीं बरसात के मौसम में यहां से प्रति सेकेंड 3000 लीटर से ज्यादा पानी निकलने लगता है। वैज्ञानिक इस बात की भी थाह नहीं लगा सके हैं कि बरसात में अचानक से इतना ज्यादा पानी कैसे निकलने लगता है।

fosse dionne spring in france,fosse dionne spring mystery,natural mysteries,places,weird news

फ्रांस के लोग इस रहस्यमयी झरने को भगवान का चमत्कार मानते हैं। कहा जाता है कि रोमन लोग इस झरने का पानी पीते भी थे। 17वीं सदी के दौरान इस झरने में स्नान भी करते थे। इसके बाद 18वीं सदी में वैज्ञानिकों ने इस झरने के स्त्रोत के बारे में जानने की कोशिश की, तो पता चला कि इस झरने में तलहटी नहीं है।

फॉसे डियोनी स्प्रिंग झरने का स्त्रोत खोजने की बहुत कोशिश की गई। बताया जाता है कि इस झरने के अंदर जो भी गया वह लौटकर नहीं आया। इस स्त्रोत को खोजने गए लोगों की इसमें डूबने से मौत हो गई। इसमें गए कई गोताखोरों की भी मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़े :

# जब सड़क के बीचोंबीच होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर मचाई लूट, अब FBI पड़ गई पीछे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com