न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाय और सांड घुस गए बेडरूम में, कमरे में मौजूद महिला के उड़े होश, ऐसे बचाई जान

फरीदाबाद में बुधवार को एक अजीब घटना घटी, जब एक घर के बेडरूम में अचानक गाय और सांड घुस आए। घर में मौजूद महिला इतनी डर गई कि उसने खुद को अलमारी में बंद कर लिया। जब महिला की सास घर लौटी, तो उसने देखा कि दोनों पशु बेड पर चढ़े हुए हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 4:17:13

गाय  और सांड घुस गए बेडरूम में,  कमरे में मौजूद महिला के उड़े होश, ऐसे बचाई जान

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बुधवार को एक अजीब घटना घटी, जब एक घर के बेडरूम में अचानक गाय और सांड घुस आए। इस घटना से वहां मौजूद महिला इतनी डर गई कि उसने खुद को अलमारी में बंद कर लिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। महिला की सास जब घर वापस लौटी, तो उसने देखा कि दोनों पशु बेडरूम में बिस्तर पर चढ़े हुए हैं। यह देख कर सास ने शोर मचाना शुरू किया।

शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पशुओं को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्हें भगाने के लिए पानी फेंका गया और पटाखे चलाए गए, लेकिन फिर भी वे बाहर नहीं निकले। इसके बाद कुत्तों को लाया गया, जिनकी भौंकने की आवाज सुनकर पशु घर से बाहर निकल गए। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। महिला भी अलमारी से बाहर निकली, वह लगभग दो घंटे तक अलमारी में बंद रही थी।

यह घटना फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी की है, जहां राकेश साहू अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उस दिन राकेश के बच्चे रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। राकेश की मां घर से बाहर गई थीं और दरवाजा खुला रह गया था। राकेश की पत्नी पूजा कर रही थी, तभी गाय और उसके पीछे सांड घर में घुस गए और बेडरूम तक पहुंच गए। डर के मारे राकेश की पत्नी ने खुद को अलमारी में बंद कर लिया। कुछ समय बाद, राकेश की मां ने घर में घुसे हुए पशु देखे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सभी लोग मिलकर पशुओं को घर से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक कई तरीके अपनाए गए, जैसे पानी डालना और पटाखे चलाना, लेकिन पशु बाहर नहीं निकले।

ऐसे बाहर निकले दोनों पशु

राकेश की पत्नी, जो अलमारी में बंद थी, वह भी काफी परेशान हो गई। जब अन्य सभी प्रयास विफल हो गए, तब एक पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को लेकर मौके पर पहुंचे। जैसे ही कुत्ते ने भौंकना शुरू किया, दोनों पशु डरकर घर से बाहर निकल गए।

सांड ने मारी थी टक्कर

कुछ दिन पहले, एक नगर निगम के पूर्व कर्मचारी को सांड ने टक्कर मारी थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। काफी दिन तक उपचार के बाद, वे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद, जनवरी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम फरीदाबाद को आदेश दिया था कि शहर को अगले 30 दिनों के भीतर आवारा पशुओं से मुक्त किया जाए। लेकिन अफसोस, नगर निगम अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया