न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…बच्चों की भयानक बाइक टक्कर, मौत के मुंह से लौटे; Video

राजस्थान से सामने आया बच्चों का खौफनाक बाइक एक्सीडेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। यह घटना माता-पिता के लिए बड़ी सीख है कि बच्चों को भूलकर भी बाइक की चाबी न दें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 11:13:53

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…बच्चों की भयानक बाइक टक्कर, मौत के मुंह से लौटे; Video

आजकल कई छोटे बच्चे बिना गाड़ी चलाना सीखे ही बाइक या स्कूटर चलाने की कोशिश करते हैं। ड्राइविंग के शौक में वे अक्सर लापरवाह हो जाते हैं और कभी-कभी जानलेवा हादसों का शिकार बन जाते हैं। इसी कारण हमेशा यह कहा जाता है कि बच्चों को गाड़ी या बाइक की चाबी कभी नहीं देनी चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। इस वीडियो में दो नाबालिग बच्चों का भयानक सड़क हादसा कैद हुआ है, जिसमें वे बड़ी मुश्किल से मौत से बच पाए।

तेज रफ्तार में हुई जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक तेज रफ्तार से आती है और सड़क किनारे लगे एक लोहे के पोल से जोरदार टकरा जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चा बाइक से उछलकर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा वहीं गिर पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर मौजूद लोगों के दिल दहल गए। हादसा होते ही आसपास खड़े लोग दौड़कर बच्चों को उठाने और प्राथमिक उपचार देने लगे। बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @Deadlykalesh अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया— “बच्चों को बाइक की चाबी देना पड़ा भारी”। यह महज 30 सेकंड का वीडियो अब तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूज़र्स ने इसे लाइक भी किया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपनी-अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा— “शुक्र है कि वे सिर्फ घायल हुए, जान तो बच गई। पैर या हड्डी टूटना भी जिंदगी खोने से बेहतर है।” वहीं, दूसरे ने लिखा— “बच्चों को इतनी तेज गाड़ी थमाना बेहद खतरनाक है। गाड़ी की रफ्तार से वे खुद ही नहीं, आसपास के लोग भी खतरे में पड़ सकते थे।”

एक अन्य ने कमेंट किया— “यह हादसा माता-पिता के लिए चेतावनी है। बच्चों की जिद पूरी करने के चक्कर में अगर उन्हें बाइक या स्कूटर थमा दिया जाए तो नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इस बार तो वे बच गए, लेकिन अगली बार शायद इतना सौभाग्य साथ न दे।”

सीख देने वाली घटना

यह पूरा मामला इस बात का सबूत है कि बच्चों को ड्राइविंग से दूर रखना बेहद जरूरी है। बिना अनुभव के गाड़ी चलाना सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। वीडियो ने हजारों लोगों को झकझोर दिया है और साफ संदेश दिया है कि लापरवाही और शौक जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत