सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ लोगों के टैलेंट से भी जुड़े हैं। इन वीडियो से राह चलते लोग भी अचानक रातोंरात स्टार बन गए। आपने भी कई ऐसे वीडियो देखें होंगे जिसमें राह चलते लोग इतना मधुर गाते हैं कि कोई जवाब नहीं। अब इन सभी के बीच इन दिनों एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक भिखारी का वायरल हो रहा हैं जिसकी आवाज सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो उठेंगे।














