न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेटिंग वेबसाइट पर नहीं मिली लड़कियां तो भड़का शख्स और कंपनी पर ठोका मुकदमा

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं अमेरिका से जहां एक शख्स इयान क्रॉस डेटिंग वेबसाइट कंपनी पर इस कदर भड़क गया कि उसने मुकदमा ही ठोक दिया। शख्स ने शिकायत की हैं कि डेटिंग वेबसाइट पर गिनी-चुनी लड़कियों के ही प्रोफाइल मौजूद हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 7:19:11

डेटिंग वेबसाइट पर नहीं मिली लड़कियां तो भड़का शख्स और कंपनी पर ठोका मुकदमा

आजकल के इस बढ़ते सोशल मीडिया के समय में लोग ऑनलाइन डेटिंग करना भी पसंद करते हैं। इसके लिए कई डेटिंग वेबसाइट प्रचलित हैं जहां लड़के और लड़कियां ऑनलाइन मिलते हैं और अपनी पसंद के पार्टनर से बात करना पसंद करते है। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं अमेरिका से जहां एक शख्स इयान क्रॉस डेटिंग वेबसाइट कंपनी पर इस कदर भड़क गया कि उसने मुकदमा ही ठोक दिया। शख्स ने शिकायत की हैं कि डेटिंग वेबसाइट पर गिनी-चुनी लड़कियों के ही प्रोफाइल मौजूद हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कंपनी ने वेबसाइट के फेक रिव्यू भी करा रखे हैं और लोगों को ठग रही है।

29 साल के इयान क्रॉस का दावा है कि उसने द डेनेवर डेटिंग वेबसाइट के सब्सक्रिप्शन के लिए ठीक-ठाक रकम भुगतान की है। ऐसे में उसे अगर अपने उम्र की लड़कियां ही डेटिंग वेबसाइट पर नहीं दिखाई दे रही हैं, तो इस सर्विस का क्या फायदा ? जब इयान ने इस बाबत कंपनी से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इयान क्रॉस ने कंपनी के रवैये से तंग आकर मुकदमा करने का फैसला किया। उनके वकील के मुताबिक वेबसाइट ने उनके पैसे वापस नहीं किए, जिसके बाद उनके क्लाइंट को ये कदम उठाना पड़ा। क्रॉस की ओर से वेबसाइट पर झूठे और भ्रामक वादे लगाने का भी आरोप लगाया है।

डेनेवर पोस्ट के मुताबिक इयान क्रॉस ने तब ही इस वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन लिया था, जब उसे बताया गया कि इस पर बड़ी संख्या में सिंगल महिलाएं मौजूद हैं। उसे बताया गया था कि महामारी की वजह से खूब ब्रेक-अप हुए हैं और 25-35 साल की लड़कियों की खूब प्रोफाइल डेटिंग के लिए वेबसाइट पर हैं। इयान का आरोप है कि वो फरवरी से इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें 18-35 एजग्रुप की सिर्फ 5 लड़कियों की ही प्रोफाइल मिली है। उन्होंने इस समस्या के चलते अपने 7 लाख रुपये का सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर रिफंड की बात भी की, लेकिन कंपनी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती