न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराने फोन में आए ये बदलाव, समझ जाइए अब नया Phone लेने का आ गया समय

जानिए कैसे पहचानें कि आपका पुराना स्मार्टफोन अब बदलने का समय आ गया है। फोन के धीमा पड़ने, अपडेट न मिलने, बैटरी और हार्डवेयर समस्याओं जैसे संकेतों को समझें और समझदारी से नया फोन चुनें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 3:30:12

पुराने फोन में आए ये बदलाव, समझ जाइए अब नया Phone लेने का आ गया समय

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। अब मोबाइल फोन का उपयोग केवल कॉलिंग और मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है। बैंकिंग सेवाओं, ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग, फूड ऑर्डर जैसी कई दैनिक जरूरतों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप लंबे समय से एक ही फोन का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि कब आपका फोन बदलने का समय आ गया है। दरअसल, आपका फोन खुद आपको इसके संकेत देना शुरू कर देता है।

भले ही हर महीने कई ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपका फोन पुराना हो गया है। नया फोन खरीदने से पहले यह जरूर सोचें कि मौजूदा फोन कितने समय से आपके पास है और क्या इसके उपयोग में कोई दिक्कत आ रही है। फोन बदलने का निर्णय लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है।

सबसे पहली चीज जिसे आपको चेक करना चाहिए, वह है सॉफ्टवेयर अपडेट्स। क्या आपके फोन को अब भी लेटेस्ट सिक्योरिटी या सिस्टम अपडेट मिल रहे हैं? कुछ कंपनियां अपने फोनों को 7 साल तक अपडेट देती हैं, जबकि कुछ सिर्फ 2 साल तक। औसतन 4 से 5 साल तक अधिकांश स्मार्टफोन को अपडेट्स मिलते हैं। अगर आपका फोन 4-5 साल पुराना हो चुका है और अपडेट्स आना बंद हो गए हैं, तो उसे बदलने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, यह पूरी तरह आपकी जरूरत और उपयोग पर भी निर्भर करता है।

दूसरा महत्वपूर्ण संकेत यह है कि अगर आपका फोन धीमा हो गया है, बार-बार हैंग होता है या रिस्पॉन्स नहीं देता, तो यह साफ इशारा है कि अब अपग्रेड की जरूरत है। अधिकतर पुराने फोन नई तकनीकों के अनुरूप नहीं होते, जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। ऐसे में नया फोन खरीदने का विचार किया जा सकता है, लेकिन यह आपकी आर्थिक स्थिति पर भी निर्भर करता है।

तीसरी बात, अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ रही है, साथ ही अगर हार्डवेयर में बार-बार खराबी आ रही है, तो भी फोन को बदल देना ही बेहतर होगा। हार्डवेयर एक बार खराब होने पर अक्सर दोबारा खराब हो जाता है। ऐसे में रिप्लेसमेंट ही सही विकल्प है। इसके अलावा, पुराने फोन में कई बार नए ऐप्स का सपोर्ट नहीं होता, जिससे सिक्योरिटी रिस्क बढ़ जाता है। फोन हैक होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि पुराने हैंडसेट को बदलकर नया फोन ले लिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला