न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैमसंग ने भारत में जारी की samsung Galaxy Ring, फुल रिचार्ज पर चलेगी 6 दिन

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी पहली स्मार्ट रिंग samsung Galaxy Ring को पेश कर दिया है। सैमसंग ने अपनी स्मार्ट रिंग को स्लीक टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 3:48:59

सैमसंग ने भारत में जारी की samsung Galaxy Ring, फुल रिचार्ज पर चलेगी 6 दिन

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी पहली स्मार्ट रिंग samsung Galaxy Ring को पेश कर दिया है। सैमसंग ने अपनी स्मार्ट रिंग को स्लीक टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। सैमसंग ने इसको लेकर पहले ही ऐलान कर दिया था और पिछले 6 दिनों से यह प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध थी। सैमसंग ने अपनी इस रिंग में कई तरह के दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आइए आपको samsung Galaxy Ring के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। अगर आप samsung Galaxy Ring को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुल 38,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें आपको तीन तरह के कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें Titanium Black, Titanium Silver और Titanium Gold शामिल हैं। यह स्मार्ट रिंग 5-13 से लेकर 9 साइज तक में उपलब्ध है। अब यह स्मार्ट रिंग सभी ग्राहकों के लिए सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

आपको बता दें कि samsung Galaxy Ring एक स्लीक टाइटेनियम फिनिश डिजाइन के साथ आती है। इसका टाइटेनियम फ्रेम काफी अट्रैक्टिव है जो डेली रूटीन वर्क के दौरान एक अलग लुक देता है। रिंग में बैटरी लेवल देखने के लिए बटन के चारो तरफ एक एलईडी लाइट दी गई है। इस स्मार्ट रिंग को आप वायरलेस तरीके से भी चार्ज कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस samsung Galaxy Ring में ब्लूटूथ v5.4 वर्जन दिया गया है। इसमें आपको 8Mb की स्टोरेज मिलती है।

samsung Galaxy Ring कई सारे एआई फीचर्स भी मिलते हैं। यह स्मार्ट रिंग यूजर्स की नींद, हार्ट रेट, स्पोर्ट्स एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक करती है। इसके अलावा भी यह कई सारे हेल्थ फीचर्स को ट्रैक करती है। कंपनी दावा करती है कि पानी के अंदर करीब 100 मिटर तक आसानी से इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वजह से इसे स्विमिंग के दौरान भी बिना किसी टेंशन के इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह स्मार्ट रिंग Samsung Health ऐप के साथ मिलकर यूजर्स की स्लीप एक्टिविटी को मॉनीटर करती है। सैमसंग ने इसे IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 18mAh की बैटरी मिलती है जो कि एक बार चार्ज करने पर करीब 6 दिन तक चलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित