न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

CDSCO ने बिना सलाह painkiller और antibiotic लेने से चेताया है। NSAIDs के गलत इस्तेमाल से किडनी संबंधी जटिलताओं और Chronic Kidney Disease का खतरा हो सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 23 Sep 2026 12:46:02

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

भारत के दवा नियामक Central Drugs Standard Control Organisation यानी CDSCO ने दर्द निवारक दवाओं और एंटीबायोटिक्स के बिना चिकित्सकीय सलाह इस्तेमाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। 22 सितंबर को जारी इस एडवाइजरी में खास तौर पर Non-Steroidal Anti-Inflammatory Drugs यानी NSAIDs और एंटीबायोटिक्स के गलत, बार-बार या लंबे समय तक इस्तेमाल से होने वाले जोखिमों पर ध्यान दिलाया गया है। CDSCO ने इससे किडनी संबंधी जटिलताओं और Chronic Kidney Disease का जोखिम बढ़ने की बात कही है।

किन दवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है

CDSCO ने दर्द और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली NSAIDs तथा एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा है। एडवाइजरी के मुताबिक इन दवाओं का इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए, जब चिकित्सकीय रूप से इसकी जरूरत हो। दवा की सही मात्रा और सही अवधि भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार होनी चाहिए।

नियामक ने लोगों को दर्द, बुखार या दूसरी तकलीफ होने पर बार-बार अपनी मर्जी से painkiller लेने से बचने की सलाह दी है। अगर दर्द या बुखार बना रहता है या दोबारा होता है तो चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।

किडनी पर क्यों बढ़ सकता है खतरा

CDSCO ने NSAIDs के अनुचित इस्तेमाल को किडनी से जुड़े जोखिमों से जोड़ा है। खास तौर पर जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है या जिनमें renal impairment का जोखिम है, उन्हें NSAIDs लेने से पहले अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी देने की सलाह दी गई है।

नियामक ने डॉक्टरों को भी दवा लिखते समय मरीज की उम्र, दूसरी बीमारियों, पहले से चल रही दवाओं और किडनी से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखने को कहा है।

एंटीबायोटिक भी खुद से न लें

CDSCO ने एंटीबायोटिक्स को लेकर भी स्पष्ट चेतावनी दी है। एडवाइजरी के अनुसार एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल खुद से नहीं करना चाहिए और ऐसी बीमारियों में भी इन्हें नहीं लेना चाहिए, जहां इसकी चिकित्सकीय जरूरत नहीं है। इनमें ज्यादातर सामान्य वायरल संक्रमण शामिल हैं।

एंटीबायोटिक की डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक और अवधि का पालन करने की सलाह दी गई है। बची हुई एंटीबायोटिक दवा बाद में खुद से लेने या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने से भी बचने को कहा गया है।

मेडिकल स्टोर और फार्मासिस्टों के लिए भी निर्देश

CDSCO ने फार्मासिस्ट, मेडिकल स्टोर, वितरकों और अस्पतालों को भी दवाओं की बिक्री और इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन करने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि prescription वाली दवाओं की बिक्री संबंधित नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए और फार्मासिस्ट या रिटेलर को एंटीबायोटिक या prescription-only NSAIDs के खुद से इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के Drugs Control Authorities को भी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, मेडिकल स्टोर संचालकों और आम लोगों के बीच इन दवाओं के सुरक्षित और उचित इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बढ़ाने को कहा गया है।

CDSCO की एडवाइजरी कब जारी हुई

CDSCO की आधिकारिक वेबसाइट पर इस एडवाइजरी को 22 सितंबर 2026 की तारीख के साथ सूचीबद्ध किया गया है। इसका शीर्षक है- “Indiscriminate use of painkillers (NSAIDs), antibiotics and associated risk of Chronic Kidney Disease।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला