न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब पतले स्मार्टफोन्स की जंग होगी और रोमांचक! अक्टूबर में Moto X70 Air होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

पतले स्मार्टफोन की जंग में मोटोरोला ने भी कदम रखा है। अक्टूबर में लॉन्च होने वाला Moto X70 Air AI फीचर्स और स्लीक डिजाइन के साथ आएगा। जानें मोटाई, कैमरा और संभावित लॉन्च जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 10:34:43

अब पतले स्मार्टफोन्स की जंग होगी और रोमांचक! अक्टूबर में Moto X70 Air होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

पतले स्मार्टफोन का मुकाबला अब और रोमांचक होने वाला है। टेक्नो, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियां पहले ही अपने अल्ट्रा-थिन मॉडल्स पेश कर चुकी हैं, और अब मोटोरोला भी इस दौड़ में शामिल होने जा रही है। कंपनी ने अपने आगामी Moto X70 Air की झलक टीजर इमेज के जरिए साझा की है। इस फोटो में फोन का स्लीक और प्रीमियम डिजाइन देखा जा सकता है। AI-सक्षम कई फीचर्स के साथ यह फोन अक्टूबर के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं Moto X70 Air के बारे में अनुमानित जानकारियाँ।

Moto X70 Air कितना पतला होगा?

अभी तक मोटोरोला ने फोन की मोटाई की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह लगभग 5.6-5.8mm के बीच होगा। तुलना के लिए, iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge भी इसी रेंज में आते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो अनुमान है कि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस किया जाएगा। टीजर इमेज में फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं। रियर कैमरा सेटअप में कम से कम दो कैमरों की संभावना जताई जा रही है।

लॉन्च को लेकर जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटोरोला ने फिलहाल केवल Weibo पर फोन की टीजर इमेज साझा की है, इसलिए यह शुरुआत में केवल चीन में लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि वर्ष के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा।

पतले फोन की प्रतिस्पर्धा में मोटोरोला का कदम

सैमसंग ने Galaxy S25 Edge के साथ पतले फोन सेगमेंट की शुरुआत की थी। इस फोन की मोटाई 5.8mm है और इसमें 6.7 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके बाद टेक्नो ने 5.95mm मोटाई वाला Tecno Pova Slim 5G पेश किया। इसी महीने ऐप्पल ने iPhone Air लाकर इस सेगमेंट में मुकाबला और तेज कर दिया। iPhone Air की मोटाई केवल 5.64mm है और इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला