न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते सही समय

इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? सही समय पर पानी न डालने से बैकअप कम हो सकता है। जानें बैटरी की देखभाल के जरूरी टिप्स और सही मेंटेनेंस गाइड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 3:58:51

इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते सही समय

आज के समय में इन्वर्टर लगभग हर घर और दफ्तर में आम हो गया है। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां बार-बार बिजली जाती है, वहां इन्वर्टर की जरूरत और भी अधिक महसूस होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन्वर्टर की बैटरी की सही देखभाल न की जाए, तो धीरे-धीरे उसका बैकअप कम होने लगता है? 90% लोग सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि उन्हें यह नहीं पता होता कि बैटरी में पानी कब डालना चाहिए।

चलिए जानते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब और कैसे चेक करें, कैसे पता करें कि पानी डालने का सही समय आ गया है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बैटरी का पानी कम हो गया? जानें क्यों है यह गंभीर बात

इन्वर्टर बैटरी में पानी बदला नहीं जाता, बल्कि जब उसका स्तर कम हो जाए, तब उसमें डिस्टिल्ड वाटर (Distilled Water) डाला जाता है। यदि पानी का लेवल समय पर न देखा जाए, तो बैटरी सूखने लगती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसका सीधा असर बैकअप पर पड़ता है और चार्जिंग की गति भी धीमी हो जाती है।

कितने समय के अंतराल पर डालें पानी?

यदि आपके घर में बिजली कम जाती है और इन्वर्टर का कम उपयोग होता है, तो हर 2-3 महीने में एक बार बैटरी का पानी चेक करना पर्याप्त होता है।

लेकिन यदि आप रोजाना लंबे समय तक इन्वर्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे गर्मियों में जब पावर कट अधिक होते हैं, तब हर 1 से 1.5 महीने के बीच में बैटरी का वाटर लेवल जरूर जांचना चाहिए।

यह ध्यान रखें कि हर इन्वर्टर और बैटरी मॉडल की मेंटेनेंस गाइडलाइन अलग हो सकती है, इसलिए मैन्युफैक्चरर द्वारा दिए गए निर्देशों को अवश्य पढ़ें।

कैसे जानें कि बैटरी में पानी डालना जरूरी है या नहीं?

ज्यादातर इन्वर्टर बैटरियों में Minimum और Maximum लेवल का संकेत बना होता है। यदि पानी का स्तर Minimum मार्क से नीचे चला जाए, तो यह साफ संकेत है कि अब पानी डालना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि पानी का लेवल न तो बहुत कम हो और न ही बहुत ज्यादा। यह दोनों निशानों के बीच होना चाहिए। अधिक पानी डालने पर ओवरफ्लो हो सकता है, जिससे बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है।

किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

- हमेशा Distilled Water का ही उपयोग करें। नल का पानी बैटरी की उम्र घटा सकता है।
- जब तक जरूरी न हो, बैटरी का ढक्कन न खोलें।
- लेवल चेक करते समय हाथों में दस्ताने और आंखों पर चश्मा जरूर पहनें।
- यदि बैटरी अत्यधिक गर्म हो रही हो, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से उसकी जांच कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला