न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच राघव चड्ढा की संपत्ति चर्चा में, जानिए उनकी कुल नेटवर्थ, निवेश, सोना, कार और शपथपत्र में दर्ज अन्य वित्तीय व कानूनी विवरण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 24 Apr 2026 5:18:00

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी से अलग होने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अब उनकी निजी संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल संपत्ति करीब 36 लाख 99 हजार रुपये से अधिक बताई जाती है।

साल 2022-23 में राज्यसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र के मुताबिक, राघव चड्ढा के पास कुल 36,99,471 रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। इसमें नकद राशि के रूप में लगभग 30 हजार रुपये शामिल हैं। इसके अलावा उनके बैंक खातों और एफडीआर (एक्सिस बैंक, नई दिल्ली) में करीब 14,57,806 रुपये जमा हैं। शेयर और म्यूचुअल फंड्स (एक्सिस और बीएनपी परिबा) में उनकी लगभग 6,35,437 रुपये की निवेश राशि है, जबकि एलआईसी की बीमा पॉलिसियों में 52,839 रुपये दर्ज हैं।

सोने और वाहन समेत अन्य संपत्तियां भी शामिल

राघव चड्ढा के पास चल संपत्तियों के अलावा अन्य मूल्यवान चीजें भी हैं। उनके पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4,95,000 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर (2019 मॉडल) कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 1,32,000 रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त उनके पास करीब 8,96,389 रुपये की अन्य संपत्तियां भी हैं, जिनमें कैपिटल अकाउंट और ब्याज से जुड़ी रकम शामिल है।

तीन मामलों का भी है जिक्र

शपथपत्र में उनकी संपत्ति के साथ-साथ उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी भी दी गई है। दस्तावेजों के अनुसार, राघव चड्ढा पर कुल तीन मामले दर्ज हैं। इनमें आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत एक मामला राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली में विचाराधीन है। इसके अलावा गाजियाबाद में आईपीसी की धारा 505 के तहत एक केस दर्ज है, जबकि नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में आईपीसी की धारा 500, 505(2) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत एक अन्य मामला दर्ज बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद