न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेट्रो स्टाइल में लौट रहा है BlackBerry Classic! मिलेगा 50MP कैमरा, Android सपोर्ट और क्लासिक ट्रैकपैड

एक समय स्मार्टफोन मार्केट पर राज करने वाला BlackBerry Classic अब एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। इस बार यह फोन एक नए अवतार में दस्तक देगा, जिसमें पुराना क्लासिक डिजाइन और आज के ज़माने की तकनीक का मेल देखने को मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 12:44:47

रेट्रो स्टाइल में लौट रहा है BlackBerry Classic! मिलेगा 50MP कैमरा, Android सपोर्ट और क्लासिक ट्रैकपैड

ब्लैकबेरी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एक समय स्मार्टफोन मार्केट पर राज करने वाला BlackBerry Classic अब एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। इस बार यह फोन एक नए अवतार में दस्तक देगा, जिसमें पुराना क्लासिक डिजाइन और आज के ज़माने की तकनीक का मेल देखने को मिलेगा।

चीनी कंपनी Zinwa कर रही है वापसी की तैयारी

BlackBerry Classic को फिर से बाजार में लाने का जिम्मा चीनी कंपनी Zinwa Technologies ने उठाया है। यह फोन Zinwa Q25 नाम से लॉन्च हो सकता है। टेक रडार की रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन दिखने में पुराने BlackBerry Q20 की तरह होगा, लेकिन इसके अंदर का हार्डवेयर पूरी तरह अपग्रेड होगा।

क्लासिक डिज़ाइन के साथ मिलेंगे आधुनिक फीचर्स

Zinwa Q25 में 720x720 पिक्सल की टच स्क्रीन, फिजिकल कीबोर्ड और LED नोटिफिकेशन लाइट्स मौजूद होंगी। डिजाइन वही पुराना ब्लैकबेरी स्टाइल वाला होगा जिसे यूजर्स आज भी याद करते हैं। इसके साथ ही, इस स्मार्टफोन में ट्रैकपैड भी दिया जाएगा जो कर्सर की तरह काम करेगा और डायरेक्शनल कंट्रोल के लिए इस्तेमाल हो सकेगा।

मजबूत हार्डवेयर: 50MP कैमरा और 12GB रैम

Zinwa Q25 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिसमें यूजर्स को सभी आधुनिक ऐप्स और फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 3000mAh की बैटरी होगी।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा हो सकता है।

फोन की अन्य विशेषताएं और कनेक्टिविटी

Zinwa Q25 में USB-C पोर्ट, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट और सिंगल SIM स्लॉट दिया जाएगा। यह डिवाइस ग्लोबल 4G LTE बैंड्स को सपोर्ट करेगा। हालांकि, इसमें Android 14 का अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन कंपनी ने भरोसा दिया है कि बग फिक्स और जरूरी सुधार के अपडेट समय-समय पर दिए जाएंगे।

कीमत और लॉन्च की संभावनाएं

Zinwa Q25 की अनुमानित कीमत करीब 400 डॉलर (लगभग 34,500 रुपये) हो सकती है। फिलहाल इसकी लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टेक वर्ल्ड में इसके लॉन्च की चर्चाएं जोरों पर हैं।

नॉस्टैल्जिया के साथ टेक्नोलॉजी का मेल

इस फोन की सबसे खास बात इसका क्लासिक फील और मॉडर्न परफॉर्मेंस है। जहां एक ओर फिजिकल कीबोर्ड और ट्रैकपैड जैसे पुराने फीचर्स नॉस्टैल्जिक अनुभव देंगे, वहीं दूसरी ओर एंड्रॉयड सपोर्ट और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स आज की जरूरतों को भी पूरा करेंगे।

Zinwa Q25 न केवल पुराने ब्लैकबेरी फैंस के लिए एक तोहफा हो सकता है, बल्कि यह उन यूजर्स के लिए भी खास होगा जो यूनिक डिजाइन और फिजिकल कीबोर्ड की कमी को महसूस करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फोन पुराने समय की तरह एक बार फिर बाज़ार में अपनी जगह बना पाता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला