न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरकाशी आपदा: सेना और एयरफोर्स के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से अब तक 274 लोगों की सुरक्षित वापसी

धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य पूरी ताक़त से जारी है। सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मलबे और दुर्गम रास्तों के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 5:24:28

उत्तरकाशी आपदा: सेना और एयरफोर्स के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से अब तक 274 लोगों की सुरक्षित वापसी

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य पूरी ताक़त से जारी है। सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मलबे और दुर्गम रास्तों के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, अब तक गंगोत्री और आस-पास के क्षेत्रों से कुल 274 लोगों को हर्षिल पहुंचाया गया है। इनमें गुजरात के 131, महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, असम और कर्नाटक के 5-5, तेलंगाना के 3 और पंजाब से 1 व्यक्ति शामिल है। सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें उत्तरकाशी या देहरादून भेजा जा रहा है।

रेस्क्यू मिशन के लिए वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 सहित कुल 6 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि दो अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को भी ऑपरेशन में जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा सेना के HAL और चीता हेलीकॉप्टरों ने सुबह 7 बजे से उड़ान भरनी शुरू कर दी है।

479 से अधिक अधिकारी और जवान इस अभियान में सक्रिय हैं, जिनमें राजपुताना राइफल्स के 150 जवान, सेना की घातक टीम के 12 सदस्य, एनडीआरएफ के 69, एसडीआरएफ के 50, आईटीबीपी के 130 और पुलिस व प्रशासनिक अमले के अधिकारी शामिल हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों से 814 अतिरिक्त बचावकर्मी भी भेजे गए हैं, जिनमें नेलांग से 40, आर्मी मेडिकल के 50, टोकला टीसीपी से 50, आगरा से स्पेशल फोर्स के 115, आईटीबीपी के 89, एनडीआरएफ के 160, एसडीआरएफ के 30 और पुलिस के 280 जवान शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धराली में एक मेडिकल टीम, एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एंबुलेंस की तैनाती की गई है। हर्षिल में 7 विशेषज्ञ डॉक्टर SMO मेडिसिन के साथ मौजूद हैं, जबकि मातली में ITBP और स्वास्थ्य विभाग के कुल 6 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। उत्तरकाशी धर्मशाला में 8 डॉक्टर कार्यरत हैं। कुल 294 सामान्य बेड और 65 ICU बेड की व्यवस्था की गई है।

अब तक 230 लोगों को एयरलिफ्ट कर जौलीग्रांट पहुंचाया गया है, जबकि कुछ लोगों को सड़क मार्ग से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। रेस्क्यू किए गए 13 घायलों में से 3 को गंभीर हालत में AIIMS ऋषिकेश, 2 को मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून और 8 को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है।

मौके पर JCB, एस्कवेटर और डोजर जैसी कुल 5 भारी मशीनें भी राहत कार्य में जुटी हैं। गंगोत्री में अभी भी लगभग 400 लोग फंसे हैं, जिन्हें हर्षिल लाकर हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक हर्षिल से 105 लोगों को निकाला गया है।

अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 9 सैनिक और 7 नागरिक अभी भी लापता हैं। राहत कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए धराली में ICP अब फंक्शनल हो चुका है और NDRF की क्विक रिस्पॉन्स यूनिट भी एक्टिवेट कर दी गई है।

फंसे हुए लोगों के लिए 2,000 रेडी-टू-ईट फूड पैकेट हर्षिल भेजे गए हैं। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से नियमित रूप से सूखा राशन और आवश्यक सामान भी भेजा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत