न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की को जिंदा जलाने वाला आरोपी विपिन भाटी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जब आरोपी पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 3:36:06

निक्की को जिंदा जलाने वाला आरोपी विपिन भाटी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जब आरोपी पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट पेशी के लिए ले जाते समय विपिन ने दारोगा की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

ग्रेटर नोएडा की इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। निक्की नाम की महिला को उसके ही पति विपिन भाटी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना 21 अगस्त को सामने आई, जब निक्की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह अपनी जान नहीं बचा सकी और सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले में आरोपी विपिन भाटी पर पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित करने और आखिरकार जलाकर मारने का गंभीर आरोप है।

घटना का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि इसका पूरा सिलसिला कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए जिनमें साफ दिखाई दे रहा है कि विपिन निक्की को बाल पकड़कर घसीट रहा है और इसके बाद उस पर आग लगा दी गई। एक अन्य वीडियो में जलने के बाद निक्की को दर्द से तड़पते हुए सीढ़ियों पर चलते देखा गया। इससे पूरा मामला और भी सनसनीखेज बन गया।

निक्की के छह साल के मासूम बेटे ने भी पुलिस को बयान दिया कि उसके पिता ने पहले मां पर कोई तरल पदार्थ डाला, फिर थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी। इतनी कम उम्र के बच्चे ने अपनी आंखों से मां की दर्दनाक मौत देखी, जिसने इस घटना को और भी दिल दहला देने वाला बना दिया।

पीड़िता की बड़ी बहन कंचन ने आरोप लगाया है कि विपिन और उसके परिवारवालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग की थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो निक्की को लगातार प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। कंचन का कहना है कि उनकी बहन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था और आखिरकार उसे मार डाला गया।

पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बाकी ससुरालवालों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस विपिन को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी, तब उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारी और उसे घायल कर दिया। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप