न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजाबाद में 9 वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव, गुस्साए परिजन ने रोड जाम किया

फिरोजाबाद के गढ़ी पांडे गांव में 9 साल की बच्ची काजल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या। शव बाजरे के खेत में मिला, परिजन गुस्से में रोड जाम पर बैठे और पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर जांच शुरू कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 1:33:52

फिरोजाबाद में 9 वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव, गुस्साए परिजन ने रोड जाम किया

फिरोजाबाद में बुधवार सुबह 9 साल की बच्ची की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्ची अपने पिता के साथ खेत गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद पिता चाय पीने घर चले गए। जब वे वापस लौटे तो बेटी खेत में नहीं मिली। मोबाइल पर कॉल करने पर रिसीव नहीं हुआ और थोड़ी देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची की खोजबीन शुरू की। लगभग 20-25 मिनट बाद बच्ची का शव बाजरे के खेत में पाया गया। गुस्साए परिजन एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए और पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। यह घटना रिजवाली क्षेत्र के गढ़ी पांडे गांव की है।

घटना की पूरी जानकारी

पांडे परिवार में पिता देवेंद्र, माता और तीन बच्चे रहते हैं। बड़ी बेटी प्राची, दूसरी काजल (कक्षा-4) और सबसे छोटा बेटा रितिक है। देवेंद्र ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे वह बेटी काजल को लेकर खेत गए थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने बेटी को बकरियों के पास छोड़कर घर चले गए और कहा कि कोई परेशानी हो तो फोन कर देना।

आधे घंटे बाद जब वह वापस आए, तो बेटी खेत में नहीं थी। आस-पास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि थोड़ी देर पहले तक वह वहीं थी, लेकिन अब गायब हो गई थी। पिता ने मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। चौथी कॉल पर फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे गांव और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

शव की स्थिति और खोजबीन


थाना घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची। डायल 100 कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर आई। ग्रामीण और परिजन मिलकर बच्ची की खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर में शव खेत से लगभग 150 मीटर दूर पाया गया। बच्ची के गले में रस्सी कसी हुई थी।

मां की प्रतिक्रिया

बच्ची की मां सीमा देवी ने कहा कि बेटी बकरी चराने गई थी और पुलिस की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। परिजन पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर लगभग 200 लोग जुट गए और रोड पर तंबू लगा दिया।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी सौरभ दीक्षित और पांच थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जैसे ही परिजनों ने सूचना दी, पुलिस तुरंत मौके पर थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने कुछ देर के लिए शव रोककर रोड जाम किया, लेकिन पुलिस की समझाइश पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप