न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में SIR प्रक्रिया के दौरान मुरादाबाद के BLO ने की खुदकुशी, टारगेट नहीं हो रहा था पूरा

मुरादाबाद में SIR प्रक्रिया के दौरान BLO सर्वेश सिंह की आत्महत्या ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी। अधूरे लक्ष्य, कार्यभार और प्रशिक्षण की कमी को परिवार ने मौत का कारण बताया। प्रशासन ने दबाव के आरोपों से किया इनकार। जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 1:16:48

यूपी में SIR प्रक्रिया के दौरान मुरादाबाद के BLO ने की खुदकुशी, टारगेट नहीं हो रहा था पूरा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में SIR प्रक्रिया के बीच एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। ब्लॉक भगतपुर के जाहीदपुर सीकमपुर ग्राम पंचायत में तैनात BLO सर्वेश सिंह ने शनिवार (29 नवंबर) की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने पूरे शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। सर्वेश बूथ संख्या 406 के प्रभार में थे और कम्पोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए। सर्वेश के परिजनों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी उचित प्रशिक्षण के BLO जैसी जिम्मेदार ड्यूटी दे दी गई थी। लगातार बढ़ रहे काम और लक्ष्यों को पूरा न कर पाने के तनाव ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जा रहा था।

घटना कैसे घटी?

भोजपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ी बेमनाथ गांव के निवासी सर्वेश सिंह कुछ समय से कम्पोजिट विद्यालय भगतपुर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्य कर रहे थे। मरने से पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित एक पत्र में अपनी चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उनकी कमाई का पूरा पैसा उनकी पत्नी और बेटियों को दिया जाए। सुसाइड नोट में वे टूटे मन से लिखते हैं कि वे जीना चाहते थे, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव और मानसिक घुटन को अब और सहन नहीं कर पा रहे थे।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

सर्वेश की पत्नी बबली के अनुसार, उनके पति को BLO ड्यूटी से पहले कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। वे कई फॉर्म और दस्तावेज ठीक से नहीं संभाल पाए, जिसके बाद उन पर लगातार काम का बोझ और लक्ष्य पूरा करने का दबाव बढ़ता चला गया। उसी तनाव और भय ने आखिरकार उन्हें यह कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

प्रशासन ने दबाव के आरोप किए खारिज

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सर्वेश सिंह ने लगभग 65% कार्य पूरा कर लिया था। अभी तक जिले के किसी भी BLO को किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया है, इसलिए प्रशासनिक दबाव के दावे सही नहीं लगते। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल