न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: फाजिलनगर का बदलेगा नाम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगर’ करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा। जैन आस्था, भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल और क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया फैसला। जानें क्या है इस नाम परिवर्तन का महत्व और इसके पीछे का कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 7:05:05

UP: फाजिलनगर का बदलेगा नाम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक और स्थान का नाम परिवर्तित करने की घोषणा की है। इस बार फाजिलनगर का नाम बदला जाएगा, जिसे जैन समाज की आस्था और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप नया नाम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रविवार को गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्री तरुण सगराम पारसनाथ अतिशय तीर्थ धाम में गुफा मंदिर के उद्घाटन अवसर पर की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जैन मुनियों की परंपरा त्याग, तपस्या और नैतिक जीवन का आदर्श प्रस्तुत करती है। यह परंपरा समाज को सही दिशा दिखाने और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का काम करती है। इसी भावना के साथ उन्होंने ऐलान किया कि कुशीनगर जिले के फाजिलनगर को अब ‘पावा नगर’ के नाम से जाना जाएगा। पावा वही पावन स्थान माना जाता है जहां भगवान महावीर ने अपना महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। ऐसे में क्षेत्र की पहचान को उसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप पुनर्स्थापित किया जाना आवश्यक है।

कुशीनगर का फाजिलनगर एक प्रमुख कस्बा है, जो अपनी रणनीतिक स्थिति एवं व्यावसायिक गतिविधियों के चलते काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जिसके कारण यह इलाके में व्यापार, यातायात और परिवहन का बड़ा केंद्र रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ संकल्पों की अवधारणा को जैन समाज अपनी अनुशासित जीवनशैली, आत्मनिर्भरता, सेवा भाव और समाज सुधार के प्रयासों से साकार रूप दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आध्यात्मिकता ही वह आधार है, जो समाज में संतुलन, सद्भाव और स्थायी विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

समारोह में मौजूद प्रसन्न सागर महाराज ने कहा कि भारत सदियों से तप, संयम और साधना की भूमि रहा है। सनातन धर्म की राजनीति में बढ़ती सहभागिता यह संकेत देती है कि देश अब आध्यात्मिक मूल्यों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान तरुण सागर तीर्थ और तरुण क्रांति मंच ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में गुरुकुल, गौशाला और आयुर्वेदिक विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि इससे युवाओं को पारंपरिक भारतीय शिक्षा, पशुपालन तथा आयुर्वेद आधारित ज्ञान प्राप्त होगा, जो समाज को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल