न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत, जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक और कार की टक्कर में 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 4:03:26

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत, जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बेवर थाना क्षेत्र के नगला ताल गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। केवल 11 वर्षीय एक बच्ची गंभीर अवस्था में जीवित बची है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे पर शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि यह परिवार आगरा के भावना टावर में रहने वाले सेतु निगम से रिटायर्ड इंद्रपाल सिंह के घर पोती का जन्मदिन मनाने आया था। बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9) और आर्या (4), बहन सुजाता (50), और 11 वर्षीय आराध्या कार से वापस छिबरामऊ लौट रहे थे।

दीपक मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हरीपुर कैथोली गांव के रहने वाले थे और अपने पूरे परिवार के साथ भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी स्विफ्ट डिजायर कार बेवर की ओर से छिबरामऊ की ओर बढ़ रही थी, अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान नवीगंज की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दीपक, पूजा, उनकी दोनों बेटियां और बहन सुजाता की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आराध्या को तत्काल बेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप