न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल हिंसा जांच पूरी, सीएम योगी को 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी, जुमे की नमाज़ पर सुरक्षा कड़ी

संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंपी गई। 450 पन्नों की इस रिपोर्ट में दंगों, जनसंख्या बदलाव, पलायन और सांसद जियाउर्रहमान के विवादित बयान को हिंसा का कारण बताया गया है। जुमे की नमाज़ को लेकर संभल में हाई अलर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 2:05:57

संभल हिंसा जांच पूरी, सीएम योगी को 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी, जुमे की नमाज़ पर सुरक्षा कड़ी

संभल में बीते साल भड़की हिंसा को लेकर गठित तीन सदस्यीय आयोग ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। यह रिपोर्ट 450 पन्नों की है और इसमें कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट लिखा है कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के विवादित बयान के बाद ही हालात बेकाबू हुए। रिपोर्ट के अनुसार, बाहरी लोगों को बुलाकर भीड़ भड़काई गई और विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसे एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया गया है।

रिपोर्ट केवल 24 नवंबर 2024 की घटना तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें बीते 78 वर्षों में संभल में हुए बड़े दंगों, जनसंख्या में आए बदलाव और पलायन की विस्तृत तस्वीर भी सामने रखी गई है। आयोग ने चार दौर की जांच यात्राओं के दौरान सैकड़ों गवाहों के बयान दर्ज कर यह रिपोर्ट तैयार की।

जुमे की नमाज़ को लेकर हाई अलर्ट

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार की नमाज़ को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में पैनी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

संभल की जनसंख्या में बड़ा बदलाव

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आज़ादी के बाद से अब तक संभल के जनसांख्यिकीय बदलाव पर भी प्रकाश डाला है। बताया गया कि 1947 में यहां हिंदू आबादी करीब 45 प्रतिशत थी, जो अब घटकर मात्र 15 प्रतिशत रह गई है। आयोग ने पलायन की वजह लगातार होते दंगे, जबरन धर्मांतरण और संपत्तियों पर कब्जों को बताया है।

15 बड़े दंगों का ज़िक्र, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विवाद

रिपोर्ट में यह तथ्य भी दर्ज किया गया है कि अब तक संभल में 15 बड़े दंगे हो चुके हैं। 1978 के बाद हालात और अधिक बिगड़ने लगे। कई गवाहों ने आयोग को बताया कि जहां पहले शिव और हरिहर मंदिर हुआ करते थे, वहां आज मस्जिद खड़ी है। हिंदू कुएं और अन्य धार्मिक स्थलों के स्वरूप बदलने के भी उदाहरण दिए गए हैं।

24 नवंबर 2024 की हिंसा का ज़िक्र करते हुए आयोग ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में कोर्ट-निर्देशित सर्वे की जानकारी लीक होने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई, जबकि 29 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। जांच के दौरान पुलिस को मौके से विदेशी कारतूस भी मिले।

सांसद के बयान से बिगड़े हालात

रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सांसद जियाउर्रहमान के भाषण को ठहराता है। 22 नवंबर 2024 को उन्होंने मस्जिद से कहा था – “हम इस देश के मालिक हैं, नौकर या गुलाम नहीं।” यह बयान समुदाय के भीतर ही मतभेद का कारण बना और थोड़ी ही देर में दो गुट आमने-सामने आ गए। विरोध बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और दोनों ओर से गोलीबारी तक हुई। परिणामस्वरूप चार लोगों की जान चली गई और शहर अशांति की आग में झुलस उठा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल