न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं…’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

अरविंद केजरीवाल ने LPG गैस सप्लाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर कई कमर्शियल सेक्टर के लिए गैस सप्लाई रोक दी गई है। जानें पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान और सरकार की नई व्यवस्था।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 10 Mar 2026 12:54:59

‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं…’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि फिलहाल शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर अधिकतर कमर्शियल सेक्टर के लिए LPG गैस की सप्लाई रोक दी गई है। केजरीवाल के मुताबिक इस समय गैस की आपूर्ति मुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए की जा रही है।

उन्होंने यह टिप्पणी पेट्रोलियम मंत्रालय की एक सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए की, जिसमें देश में गैस सप्लाई से जुड़ी मौजूदा परिस्थितियों का जिक्र किया गया था। केजरीवाल ने इसी पोस्ट के आधार पर दावा किया कि कई व्यावसायिक संस्थानों तक LPG की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है।

मंत्रालय की पोस्ट के बाद सामने आया बयान

दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में एक पोस्ट जारी कर बताया था कि वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन आपूर्ति में आई चुनौतियों के कारण LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऑयल रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके।

मंत्रालय के अनुसार, रिफाइनरियों से अतिरिक्त उत्पादित LPG को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी पोस्ट को साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस स्थिति के चलते कई कमर्शियल सेक्टरों में गैस की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है।

घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही प्राथमिकता

सरकार की ओर से कहा गया है कि देश के घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष कदम उठाए गए हैं। इनमें घरेलू LPG को प्राथमिकता देना और कालाबाजारी या जमाखोरी पर रोक लगाने के उपाय शामिल हैं।

इसके साथ ही 25 दिनों का इंटर-बुकिंग पीरियड भी लागू किया गया है, ताकि सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग और स्टॉकिंग को रोका जा सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आयातित LPG से मिलने वाली नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दी जा रही है।

अन्य कमर्शियल सेक्टर के लिए बनाई गई समिति

मंत्रालय ने यह भी बताया कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य उद्योगों जैसे गैर-घरेलू क्षेत्रों को LPG सप्लाई देने से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शामिल हैं।

यह समिति अलग-अलग सेक्टरों से आने वाले अनुरोधों और जरूरतों का अध्ययन करेगी और उसी आधार पर सप्लाई से संबंधित निर्णय लेगी।

सिसोदिया ने भी सरकार पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इसका असर होटल कारोबारियों सहित कई व्यापारियों पर पड़ रहा है।

सिसोदिया ने कहा, “सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं, होटल कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह सब मौजूदा नीतियों का नतीजा है। अगर यही हाल रहा तो व्यापार पर असर पड़ेगा और देश की छवि भी प्रभावित होगी।”

वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी आशंका जताई कि आने वाले दिनों में गैस और तेल की आपूर्ति से जुड़ी स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित