न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'दुनिया को विनाश की ओर धकेला', ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी

ईरान से युद्ध को लेकर बरेली के धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ट्रंप और इजराइल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, बोले- दुनिया को विनाश की ओर धकेला, ईरानी जनता अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और अमन की अपील की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Mar 2026 2:43:43

'दुनिया को विनाश की ओर धकेला', ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि करने वाली पोस्ट के बाद सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम पर बरेली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ा रुख अपनाया और अमेरिका तथा इजराइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया।

मौलाना रजवी ने कहा, "ट्रंप ने पूरी दुनिया को विनाश की ओर धकेल दिया है। अमेरिका और इजराइल का यह दावा कि खामेनेई की हत्या कर दी गई है, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। इन देशों का मकसद ईरानी जनता का मनोबल तोड़ना और भ्रम फैलाना है। लेकिन ईरान की जनता अपने सुप्रीम लीडर के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।"

उन्होंने आगे जोड़ा, "यह प्रचार ईरान में अस्थिरता फैलाने की साजिश है। वे चाहते हैं कि ईरान में तख्तापलट हो जाए। लेकिन इस झूठे और भ्रामक दावे से ईरानी लोगों का विश्वास डगमगाएगा, ऐसा नहीं है। ईरानी अवाम अपने नेता के साथ पूरी एकजुटता दिखा रही है।"

'ईरान की जनता जंग से नहीं डरती'

मौलाना रजवी ने ईरानी लोगों की वीरता और धैर्य पर जोर देते हुए कहा, "ईरान की अवाम ने इतिहास में कई जंगें झेली हैं और लड़ाई भी लड़ी है। वे मौत को शहादत मानते हैं और इसलिए उन्हें किसी भी खतरे या युद्ध से डर नहीं लगता। वहीं इजराइल अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। वहां बम धमाके और मिसाइलों के बाद हाहाकार मचा हुआ है, हर नागरिक बंकरों में छिपा हुआ है।"

उन्होंने तेहरान का उदाहरण देते हुए कहा, "तेहरान में लोग सड़कों पर निकले हुए हैं। जब इजराइल पर मिसाइलें दागी जा रही थीं, वहां के बच्चे भी जश्न मना रहे थे और जनता अपने नेता के साथ खड़ी है।"

अमन और शांति की अपील

अपने बयान के अंत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, "हमारी दुआ है कि युद्ध समाप्त हो और शांति कायम रहे। भारत के करोड़ों नागरिक भी यही चाहते हैं कि विश्व में अमन और सौहार्द स्थापित हो। हर तरफ संघर्ष के बजाय संवाद और समझौता हो, यही हमारी तमन्ना है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल