न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसिक दबाव का असर! BLO ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों और सहयोगियों का अस्पताल में हंगामा

बीएलओ द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। परिजनों और सहयोगियों ने अस्पताल में प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अत्यधिक काम के दबाव से बीएलओ मानसिक तनाव में था। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति संभालते हुए जांच की बात कही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Dec 2025 3:23:31

मानसिक दबाव का असर! BLO ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों और सहयोगियों का अस्पताल में हंगामा

मंगलवार को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मोहित कुमार द्वारा घर पर जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उन्हें गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बीएलओ और परिजन अस्पताल पहुँच गए और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए जोरदार हंगामा किया।

एसआईआर के दबाव की बात, मानसिक तनाव का आरोप

हंगामे के दौरान मौजूद बीएलओ साथियों और परिवारजनों का आरोप था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगातार बढ़ रहे काम के दबाव के कारण मोहित मानसिक रूप से परेशान थे। इसी तनाव की वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।

घटनास्थल पर हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों—मेडिकल, नौचंदी और सिविल लाइन की पुलिस तैनात की गई।

शाम को घर पर लिया घातक कदम

मुरलीपुर फूल गांव, मुंडाली के निवासी और सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत मोहित कुमार की वर्तमान तैनाती मोदीपुरम में थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:45 बजे मोहित घर पर मौजूद थे और इसी दौरान बैंगन की फसल के लिए रखी गई कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत लोकप्रिय अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ 8:15 बजे उन्हें भर्ती किया गया।

अस्पताल में बीएलओ का प्रदर्शन, सुपरवाइजर पर आरोप

अस्पताल के बाहर बीएलओ और परिजनों ने प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कुछ बीएलओ ने तो सुपरवाइजर पर ही मोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सीओ अभिषेक तिवारी ने पहुँचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया।

पुलिस का बयान—शिकायत मिलेगी तो होगी कार्रवाई

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अस्पताल से बीएलओ द्वारा ज़हरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा— “अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”

डीएम का दावा—काम का कोई दबाव नहीं, जिम्मेदारी से मुक्त किया गया

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि मोहित कुमार ने बीएलओ के रूप में सौंपे गए लगभग 70% कार्य को पूरा कर लिया था और उन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त दबाव नहीं था। डीएम ने स्पष्ट किया— “सुपरवाइजर पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। एहतियातन मोहित को बीएलओ की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल