न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच पर सपा का बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से रिश्तों में क्रिकेट की जगह नहीं’

एशिया कप भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) और समाजवादी पार्टी ने मैच का विरोध किया। अबू आजमी और संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना और पाकिस्तान से रिश्तों पर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 3:16:37

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच पर सपा का बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से रिश्तों में क्रिकेट की जगह नहीं’

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होने वाले क्रिकेट मुकाबले ने राजनीतिक बहस को गरमा दिया है। शिवसेना (यूबीटी) ने इस मैच का खुलकर विरोध करते हुए आंदोलन की घोषणा की है। इस रुख का समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी समर्थन किया है। महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने साफ कहा कि जब पाकिस्तान से आतंकी घटनाएं हो रही हैं, तब उससे क्रिकेट खेलना देश के साथ अन्याय है।

अबू आजमी का तीखा बयान

अबू आजमी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई। उस समय सरकार ने वादा किया था कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा और पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था। तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया तो हमने तुर्की का सामान बहिष्कार किया, चीन ने पाकिस्तान का पक्ष लिया फिर भी हम उससे दोस्ती निभा रहे हैं। यह दोहरी नीति समझ से परे है। जब पाकिस्तान से आतंकवादी आ रहे हैं तो क्रिकेट मैच कैसे संभव है? इस मामले में मैं संजय राउत के बयान का समर्थन करता हूं।”

शिवसेना (यूबीटी) की कड़ी आपत्ति

इधर शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी भारत-पाक मैच का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने ऐलान किया कि पार्टी “सिंदूर रक्षा अभियान” चलाएगी। गुरुवार (11 सितंबर) को राउत ने कहा, “पहलगाम में जिस तरह महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा गया, उनकी पीड़ा आज भी खत्म नहीं हुई है। ऐसे हालात में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बेशर्मी और देशद्रोह से कम नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर अब भी अधूरा है।”

“खून और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते” – राउत

संजय राउत ने बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा, “बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल बताएं कि इस पर उनका क्या रुख है? क्या आपने खुद नहीं कहा था कि पाकिस्तान से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे, न पानी साझा होगा और न खून? फिर क्रिकेट के मैदान पर यह दोस्ती क्यों? हमारी महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी, हजारों की संख्या में नरेंद्र मोदी को सिंदूर भेजेंगी, ताकि उन्हें याद दिलाया जा सके कि सिंदूर सिर्फ राजनीति का विषय नहीं है।”

राउत ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के परिवारजन तो स्टेडियम में बैठकर मैच देखेंगे, जबकि आम नागरिकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रहित के खिलाफ और देश के शहीदों का अपमान करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत