न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद: सुबह की सैर पर निकले 4 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 महिलाओं की मौत, एक की हालत गम्भीर

चारों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू और सावित्री को मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 12:16:03

गाजियाबाद: सुबह की सैर पर निकले 4 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 महिलाओं की मौत, एक की हालत गम्भीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें सुबह की सैर पर निकलीं तीन महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जीटी रोड पर राकेश मार्ग कट के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार, मरने वालों में मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) शामिल हैं, जो कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव की निवासी थीं। हादसे में घायल हुए विपिन शर्मा (47), जो सठम विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं, को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ल जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू और सावित्री को मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसने कार को वहीं छोड़ दिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश तेज़ी से की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सिटी) धवल जायसवाल के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने शहर में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह की सैर पर निकले आम लोग भी अब खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप