न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: 'मैं रेप‍िस्‍ट हूं, मैं बलात्‍कारी हूं', 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुंडन करवाकर सड़क पर घुमाया

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सिर मुंडवाकर "मैं रेपिस्ट हूं, मैं बलात्कारी हूं" लिखे पोस्टर के साथ जुलूस में घुमाया। पीड़िता की मां आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी। आरोपी चंद्रशेखर पारीक कार वॉशिंग का काम करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 11:38:45

उदयपुर:  'मैं रेप‍िस्‍ट हूं, मैं बलात्‍कारी हूं', 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुंडन करवाकर सड़क पर घुमाया

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए युवक का पुलिस ने सिर मुंडवाकर उसे गले में "मैं रेपिस्ट हूं, मैं बलात्कारी हूं" लिखा पोस्टर पहनाकर जुलूस निकाला। पीड़िता उस व्यक्ति को पिता के समान मानती थी, क्योंकि उसकी मां बीते कई महीनों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कार वॉशिंग का छोटा-मोटा काम, आर्थिक संकट और साथ रहने की मजबूरी

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रशेखर पारीक (30) है। वह मूल रूप से जोधपुर का रहने वाला है और फिलहाल उदयपुर के सवीना इलाके में किराये पर रहता था। कार वॉशिंग जैसे छोटे काम से गुजर-बसर करने वाले इस युवक की आर्थिक हालत बेहद कमजोर थी। इसी दौरान बच्ची की मां भी नौकरी करने लगी और दोनों साथ रहने लगे, जिससे परिवार जैसा माहौल बन गया।

महिला कुछ समय के लिए बाहर गई, आरोपी ने मासूम को बनाया निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर काम पर गई थी। वह अपनी बेटी और बेटे को आरोपी के भरोसे छोड़कर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी मां और परिवार पर हमला कर देगा। महिला की गैरमौजूदगी में आरोपी ने कई बार घिनौनी हरकत दोहराई।

डरी-सहमी बच्ची ने फोन पर सुनाई पूरी कहानी

आखिरकार बच्ची ने साहस जुटाकर अपनी मां को फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। बेटी की बात सुनते ही महिला तुरंत उदयपुर लौट आई और सीधे थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी