न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में कृपाण से हमला हुआ। उनके बाएं हाथ में चोट लगी, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 13 Aug 2026 3:27:48

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, एक निहंग सिख ने उन पर धारदार हथियार से वार किया, जिसे कृपाण बताया जा रहा है। इस घटना में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।

घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी उसी गुरुद्वारे का निहंग है, जहां यह घटना हुई। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई घटना

यह घटना नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके में स्थित गुरुद्वारे में हुई। बताया गया है कि हमलावर ने सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण जैसे धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उनके बाएं हाथ पर चोट आई।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए नांदेड़ के निजी यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमले के उद्देश्य की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल की हालत ठीक है।

सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी भी घायल

हमले के दौरान विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए। यह घटना हजूर साहिब, नांदेड़ के माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई। पुलिस ने हमलावर को मौके के बाद हिरासत में ले लिया।

फिलहाल हमले की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के मकसद और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

परिवार के साथ दर्शन के बाद हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले सुखबीर सिंह बादल ने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन किए थे। इसके बाद नांदेड़ में गुरुद्वारा परिसर में यह हमला हुआ।

पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कथित हमलावर उसी गुरुद्वारे से जुड़ा निहंग है। हालांकि, हमले का उद्देश्य क्या था, इसे लेकर जांच पूरी होने का इंतजार है।

2024 में स्वर्ण मंदिर में भी हुआ था हमला

सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में भी हमला हुआ था। उस समय वह शिरोमणि अकाली दल के अन्य नेताओं के साथ श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाए गए धार्मिक दंड के तहत सेवा कर रहे थे।

स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद की गई थी। उसकी पहचान नारायण सिंह के रूप में बताई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत