न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सवार दंपति की मौत

उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते हादसों से स्थानीय लोग सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 1:51:30

उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सवार दंपति की मौत

उदयपुर जिले में रविवार सुबह गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। मजदूरी के लिए उदयपुर जा रहा बाइक सवार दंपती तेज रफ्तार से आती एक अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

गोगुंदा थाने के एएसआई नंदलाल नागदा के अनुसार, हादसा कला आश्रम के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस से गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। वहीं, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले जाकर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी है। मृतकों की पहचान मोरवल क्षेत्र के हाथीया तलाई निवासी पेमा गमेती और उनकी पत्नी भुरकी बाई के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लगातार हादसों से दहशत में लोग

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। बीते चार दिनों में इसी मार्ग पर चार लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी हादसों का बड़ा कारण है। बार-बार जानलेवा दुर्घटनाओं के बावजूद संबंधित विभाग अब तक ठोस सुरक्षा कदम उठाने में नाकाम रहे हैं।

यह हाईवे अब "हादसों का हॉटस्पॉट" बनता जा रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द पुख्ता सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लग सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड