न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में चौंकाने वाली कार्रवाई, JDA ने भगवान शिवजी के नाम से भेजा अतिक्रमण नोटिस

जयपुर में जेडीए द्वारा शिव मंदिर के बाहर भगवान शिव के नाम अतिक्रमण नोटिस चस्पा किए जाने से विवाद गहरा गया है। श्रद्धालुओं में रोष, नोटिस रद्द करने और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज। मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 7:55:43

जयपुर में चौंकाने वाली कार्रवाई, JDA ने भगवान शिवजी के नाम से भेजा अतिक्रमण नोटिस

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विकास प्राधिकरण (JDA) का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राधिकरण द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के बाहर एक ऐसा नोटिस चस्पा किया गया, जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। नोटिस सीधे भगवान शिव के नाम जारी किया गया है, जिसमें सात दिनों के भीतर कथित अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाकर प्राधिकरण को सूचित करना अनिवार्य है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

कैद और जुर्माने की धमकी

जेडीए के इस नोटिस में लिखा है कि यदि निर्दिष्ट समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो संबंधित प्रावधानों के तहत एक वर्ष तक की जेल और एक लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा भी लागू हो सकती है। यह नोटिस मंदिर के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि नोटिस किसी पुजारी, प्रबंधक या मंदिर समिति के नाम नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ‘भगवान भोलेनाथ’ के नाम जारी किया गया है। मंदिर में शिवजी के साथ-साथ कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं।

जेडीए की जमीन पर बना है मंदिर

जानकारी के अनुसार, यह शिव मंदिर उसी जमीन पर स्थित है जो जयपुर विकास प्राधिकरण के दायरे में आती है। दशकों पहले जेडीए ने ही इस मंदिर को यहां स्थानांतरित करवाया था। पहले मंदिर किसी अन्य स्थान पर था, जिसे योजनाबद्ध तरीके से यहां शिफ्ट कराया गया था।

भगवान के नाम नोटिस भेजे जाने से मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही भी दर्शाता है।

श्रद्धालुओं का विरोध: माफी और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और भक्तों ने इस नोटिस को अविलंब रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही नोटिस जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग भी जोर पकड़ रही है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

प्राधिकरण की चुप्पी और आंतरिक जांच

इस विवाद पर जेडीए के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। कैमरे के सामने कोई भी अधिकारी प्रतिक्रिया देने से बच रहा है। हालांकि, अनौपचारिक बातचीत में एक अधिकारी ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि नोटिस इस तरह से कैसे जारी हो गया।

कुछ अधिकारियों का तर्क है कि पुजारी नोटिस लेने को तैयार नहीं थे, इसलिए मंदिर के नाम पर नोटिस चस्पा करना पड़ा। उनका कहना है कि “केवल प्राप्तकर्ता का नाम गलत लिखा गया है, बाकी प्रक्रिया सामान्य है।”

इस पूरे प्रकरण ने सोशल मीडिया पर भी खूब हलचल मचा दी है। लोग इसे प्रशासनिक अव्यवस्था का उदाहरण बताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी