न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, छात्रों का हंगामा और नेताओं की मांग पर जांच शुरू

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जोधपुर में विवादों में घिर गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र की पैकिंग खुली मिलने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पेपर लीक की आशंका जताई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 9:29:19

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, छात्रों का हंगामा और नेताओं की मांग पर जांच शुरू

जोधपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जोधपुर में विवादों में घिर गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र की पैकिंग खुली मिलने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पेपर लीक की आशंका जताई। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बताया।

जोधपुर में हंगामे के हालात

जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र स्थित खेतेश्वर स्कूल परीक्षा केंद्र के कमरे नंबर 5 में पहली पारी की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र का पैकेट फटा हुआ मिलने की बात सामने आई। इस पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और पेपर लीक का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला मिला, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए।

प्रशासन का बयान और सफाई

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट शहर प्रथम उदयभान चरण ने साफ किया कि पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र सात परतों में पैक होते हैं और तकनीकी कारणों या कम्युनिकेशन गैप के चलते बाहरी पैकिंग खुली हुई प्रतीत हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई और पेपर पूरी तरह सुरक्षित रहा। उन्होंने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?