न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RGHS विवाद: चिकित्सा विभाग ने 50 निजी अस्पतालों को थमाया नोटिस, यूरोलॉजी इलाज में लापरवाही पर चेताया

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उन 50 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं, जो आरजीएचएस योजना के अंतर्गत यूरोलॉजी इलाज में सहभागिता नहीं दिखा रहे हैं। इन अस्पतालों पर कम पैकेज बुकिंग और इलाज रोकने का आरोप है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 10:30:53

RGHS विवाद: चिकित्सा विभाग ने 50 निजी अस्पतालों को थमाया नोटिस, यूरोलॉजी इलाज में लापरवाही पर चेताया

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उन 50 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं, जो आरजीएचएस योजना के अंतर्गत यूरोलॉजी इलाज में सहभागिता नहीं दिखा रहे हैं। इन अस्पतालों पर कम पैकेज बुकिंग और इलाज रोकने का आरोप है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

यह कार्रवाई हाल ही में समाचार पत्रों में छपी एक रिपोर्ट के बाद की गई है जिसमें यह उजागर किया गया कि 37 दिनों से यूरोलॉजी सेवाएं ठप हैं और बुजुर्ग मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद विभाग सक्रिय हुआ और कार्रवाई की शुरुआत की।

गौरतलब है कि रॉयल यूरोलॉजी सोसाइटी और जयपुर यूरोलॉजी सोसाइटी के आह्वान पर 16 अगस्त से ही आरजीएचएस योजना के अंतर्गत यूरोलॉजी ओपीडी, आईपीडी और सर्जरी सेवाएं बंद हैं। इस सामूहिक विरोध की वजह से हज़ारों मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ है।

विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने साफ किया कि सरकार समय-समय पर पैकेज दरों और भुगतान संबंधी मुद्दों पर निर्णय ले चुकी है, और अब अगर कोई अस्पताल बिना उचित कारण इलाज देने से मना करता है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (RSHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि कुछ निजी अस्पताल अभी भी यूरोलॉजी इलाज कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पैकेज दरें इलाज रोकने का वाजिब कारण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आरजीएचएस में दिए जाने वाले यूरोलॉजी पैकेज CGHS दरों के अनुसार हैं, और ऐसे में पैकेज दरों का बहाना बनाकर इलाज रोकना अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है।

हरजीलाल अटल ने यह भी कहा कि अगर किसी अस्पताल या डॉक्टर को योजना से जुड़ी किसी शंका या समस्या पर बात करनी है, तो वे सरकारी कार्यालय में आकर संवाद कर सकते हैं, लेकिन सीधे तौर पर लाभार्थी को इलाज से इनकार करना योजना की भावना के खिलाफ है।

अस्पतालों की आपत्ति: "दरों में भारी अंतर"

वहीं दूसरी ओर निजी अस्पतालों ने भी सरकार पर दरों को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी जैसे यूरोलॉजिकल ऑपरेशन के लिए RGHS में केवल ₹20,700 दिए जाते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में ₹56,300, हरियाणा में ₹65,000 और मध्य प्रदेश में ₹50,000 तक दिए जाते हैं। इसी तरह लेप्रोस्कोपिक पायलोप्लास्टी के लिए RGHS में ₹21,850 निर्धारित हैं, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि ₹50,000 से ₹90,000 तक है।

निजी अस्पतालों का कहना है कि इस अन्यायपूर्ण तुलना और कम दरों के चलते इलाज करना घाटे का सौदा बन गया है। जब तक सरकार दरों में उचित संशोधन नहीं करती, तब तक यूरोलॉजी सेवाएं बहाल करना संभव नहीं होगा।

इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा नुकसान मरीजों को हो रहा है, खासतौर पर उन बुजुर्गों को जो अपने इलाज के लिए सरकारी योजनाओं पर निर्भर हैं। आने वाले दिनों में सरकार और निजी अस्पतालों के बीच बातचीत होती है या टकराव और बढ़ता है, यह देखना बाकी है। लेकिन फिलहाल चिकित्सा विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए यह साफ कर दिया है कि इलाज से इनकार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल