न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी: अजमेर का दबदबा, टॉप 3 में शामिल कुशल चौधरी, अंकिता पराशर और परमेश्वर चौधरी

RAS भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, अजमेर के कुशल चौधरी ने टॉप किया। अंकिता पराशर और परमेश्वर चौधरी भी टॉप 3 में शामिल। राजस्थान में 972 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी। मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और वरीयता सूची की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 9:48:21

RAS भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी: अजमेर का दबदबा, टॉप 3 में शामिल कुशल चौधरी, अंकिता पराशर और परमेश्वर चौधरी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार आरएएस परीक्षा (RAS 2023) में टॉप तीन रैंकिंग में अजमेर के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अजमेर के कुशल चौधरी ने RAS 2023 में टॉप किया, वहीं अजमेर की अंकिता पराशर ने दूसरा स्थान और परमेश्वर चौधरी ने तीसरी रैंक हासिल की।

972 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत राजस्थान में कुल 972 पदों के लिए चयन किया गया है। मंगलवार को इन पदों के इंटरव्यू सात चरणों में आयोजित किए गए। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची अब कार्मिक विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद विभागीय आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भर्ती प्रक्रिया लगभग 27 महीनों तक चली। विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी हुआ और प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई। कुल 6,96,969 आवेदकों में से 4,57,927 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को आया, जिसमें 19,352 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए।

मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू

मुख्य परीक्षा 20 से 21 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई, जिसमें 16,405 उम्मीदवार शामिल हुए। मुख्य परीक्षा का परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी हुआ। इसके बाद राज्य सेवा के 491 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पदों के लिए कुल 972 पदों हेतु 21 अप्रैल 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक 2,188 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया।

अभ्यर्थियों की वरीयता सूची

विज्ञापित फाइनल परिणाम में कुल 2,166 उम्मीदवार वरीयता सूची में शामिल किए गए हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RAS 2023 के टॉप 10 उम्मीदवार

कुशल चौधरी – अजमेर

अंकिता पराशर – अजमेर

परमेश्वर चौधरी – अजमेर

रंजन कुमार शर्मा – झुंझुनूं

विक्रम सिंह खिरिया – नागौर

राशि कुमावत – जयपुर

अंजनी कुमार – नागौर

प्रदीप सहारण – हनुमानगढ़

कमल चौधरी – नागौर

विकास सियाग – बीकानेर

राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा

आयोग ने कहा कि यह परिणाम युवाओं के कड़ी मेहनत और राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा का प्रतीक है। चयनित 972 उम्मीदवार अब राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, तहसीलदार, विकास अधिकारी और अन्य पदों पर नियुक्त होंगे। आयोग ने पारदर्शिता और समयबद्ध प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि यह नई पीढ़ी राज्य की नौकरशाही में शासन की दिशा और गति दोनों को और सुदृढ़ करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल