न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: आधी रात वर्कशॉप पर हमला, पेट्रोल डालकर लगाई आग; 18 कारें जलकर राख

राजस्थान के झुंझुनूं में चूरू बाइपास स्थित एक वर्कशॉप में देर रात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे 18 कारें जलकर राख हो गईं। छह दिन पहले भी इसी वर्कशॉप पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। सीसीटीवी में आरोपियों की हरकत कैद हुई है। मामला जमीन विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 2:14:45

राजस्थान: आधी रात वर्कशॉप पर हमला, पेट्रोल डालकर लगाई आग; 18 कारें जलकर राख

झुंझुनूं जिले के चूरू बाइपास क्षेत्र में स्थित एक मोटर्स वर्कशॉप शनिवार (29 नवंबर) देर रात आग की लपटों में घिर गई। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर वर्कशॉप को निशाना बनाया, जिसके बाद वहां खड़ी 18 कारें पलभर में आग की चपेट में आ गईं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इसी वर्कशॉप पर 24 नवंबर को भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी और पेट्रोल बम फेंके थे, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लपटों ने बढ़ाई दहशत, धमाकों से दहला इलाका

करीब रात 10 बजे अचानक वर्कशॉप से उठती तेज आग को देखकर आसपास के लोग घबरा गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मोहल्ले के लोग भी पाइप और बाल्टियों से आग को काबू में करने का प्रयास करते रहे, लेकिन गाड़ियों में भरे पेट्रोल-डीजल ने आग को और ज्यादा भड़का दिया। आग फैलने के साथ ही लगातार छोटे-बड़े धमाके होते रहे, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

संचालक का आरोप– वही गिरोह बार-बार कर रहा हमला

वर्कशॉप के मालिक नासिर राठौड़ ने बताया, "जिन लोगों ने आग लगाई है, वे वही आरोपी हैं जिन्होंने 24 नवंबर की रात हमारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी और पेट्रोल बम फेंके थे। हमने पुलिस में पूरी घटना की रिपोर्ट दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने से उनके हौसले और बढ़ गए।"
नासिर का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियां पहले ही इस बात की ओर इशारा कर रही थीं कि उपद्रवी किसी बड़ी घटना की फिराक में हैं।

जमीन विवाद को वजह मान रही पुलिस, सीसीटीवी में आरोपी कैद

घटना स्थल पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे में पांच चक्कर लगाकर आग पर नियंत्रण पाया। फिलहाल इस आगजनी के पीछे निजी दुश्मनी और जमीन विवाद का कोण सामने आ रहा है। आरोप है कि चूरू बाइपास रोड के रहने वाले अनिल कुमावत और उसके साथी पहले भी धमकी दे चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति के दिखने की बात सामने आने के बाद 25 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। माना जा रहा है कि जमीन से जुड़े पुराने तनाव के चलते वर्कशॉप को निशाना बनाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी