न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज, शीतलहर का अलर्ट जारी, पारा 2 डिग्री तक और गिरने के आसार

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है। जयपुर सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं, कोहरा और AQI की स्थिति जानें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 7:46:04

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज, शीतलहर का अलर्ट जारी, पारा 2 डिग्री तक और गिरने के आसार

राजस्थान में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसी को देखते हुए आज और कल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खास बात यह है कि अब सिर्फ रातें ही नहीं, बल्कि दिन का तापमान भी नीचे खिसक रहा है, जिससे ठंड का एहसास और ज्यादा हो गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, बीते दो दिनों की कड़ाके की सर्दी के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई है।

उदयपुर संभाग में छाया कोहरे का असर

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इस दौरान उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में कोहरे की मौजूदगी दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सीकर के फतेहपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि दौसा में 5 डिग्री दर्ज किया गया। पाली और अंता में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नागौर में 6.6, सीकर में 7.5, लूणकरणसर में 6.1, दौसा में 5 और अलवर में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाया कंपकंपी का एहसास

राजधानी जयपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ चल रही तेज सर्द हवाओं ने ठंड का असर और ज्यादा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में अगले एक से दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है।

अगले 7 दिन मौसम शुष्क, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, आज कुछ शहरों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अलवर, झुंझनू, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हवा की गुणवत्ता में मिला सुधार, फिर भी भिवाड़ी में चिंता बरकरार

एक ओर जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण का स्तर भी फिर से ऊपर जाने लगा है। जयपुर में बीते चार दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से नीचे बना हुआ था, लेकिन शास्त्री नगर स्टेशन पर एक्यूआई 208 दर्ज किया गया। इसके अलावा टोंक में 220, बीकानेर में 189, चूरू में 159 और कोटा में 152 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में एक्यूआई अभी भी 300 से नीचे है, लेकिन स्तर चिंताजनक बना हुआ है। फिलहाल भिवाड़ी में AQI 246 दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल