न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पत्नी और जीजा ने रचा खौफनाक खेल, पति की हत्या कर हुए फरार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और जीजा संग फरार हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 9:23:54

राजस्थान: पत्नी और जीजा ने रचा खौफनाक खेल, पति की हत्या कर हुए फरार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर अपने जीजा के साथ फरार हो गई। मृतक युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और घटना के समय किराए के मकान में रह रहा था। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल से अहम सबूत इकट्ठा किए। शव की हालत देखकर साफ हो गया कि वारदात बेहद नृशंस तरीके से अंजाम दी गई थी।

पलंग पर मिला शव, ऊपर से डाला गया था कंबल

पुलिस ने बताया कि घटना संतरा कॉलोनी, भिवानी क्षेत्र की है। यहां कॉलोनी में रहने वालों को कमरे से दुर्गंध आने पर शक हुआ। जब पुलिस मौके पर पहुँची तो देखा कि पलंग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था और उस पर कंबल डाला गया था। मृतक की पहचान बिहार के जहाजपुर निवासी गुड्डू (35 वर्ष) के रूप में की गई।

किराए पर रह रहा था परिवार, पास के कमरे में रहता था जीजा

जानकारी के अनुसार, गुड्डू अपनी पत्नी बॉबी के साथ करीब 15 दिन पहले ही संतरा कॉलोनी के किराए के मकान में रहने आया था। मकान मालकिन संतरा देवी ने बताया कि गुड्डू और उसकी पत्नी के बगल वाले कमरे में बॉबी का जीजा अनुज भी रहता था। घटना के बाद से अनुज भी गायब है। इससे शक गहरा गया है कि हत्या की साजिश में पत्नी और उसका जीजा दोनों शामिल हैं।

पत्नी ने दिया झूठा बहाना, बोली– "पति अस्पताल में है"

घटना वाले दिन सुबह बॉबी ने कॉलोनी में रहने वालों को बताया कि उसका पति बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। यह कहकर वह घर को बाहर से ताला लगाकर चली गई। इसके बाद जब मकान मालकिन ने दरवाजे के छेद से भीतर झांका तो पलंग पर संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति पड़ा दिखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर गुड्डू की लाश पड़ी थी।

चेहरे और गले पर गहरे घाव

शव की हालत देखकर पुलिस और स्थानीय लोग सन्न रह गए। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरी चोट थी और चेहरे की चमड़ी भी उखड़ी हुई मिली। अंदेशा है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस की जांच और फरार आरोपी

यूआईटी थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। अब पुलिस आरोपी पत्नी और उसके जीजा की तलाश में जुटी है। एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के पीछे की वजहें और साफ हो पाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?