न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में शहरी विकास को नई दिशा, भजनलाल सरकार के प्रयास से 18 लाख लोग होंगे लाभान्वित

राजस्थान में भजनलाल सरकार शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दे रही है। आरयूआईडीपी और एफएसएसएम परियोजनाओं के तहत 14 शहरों में सीवरेज और जलप्रदाय कार्य, 12 शहरों में फीकल स्लज प्रबंधन चल रहा है। इस प्रयास से 18 लाख लोग लाभान्वित होंगे और शहरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व जीवन स्तर में सुधार होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 8:49:05

राजस्थान में शहरी विकास को नई दिशा, भजनलाल सरकार के प्रयास से 18 लाख लोग होंगे लाभान्वित

राजस्थान में भजनलाल सरकार शहरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नगरीय विकास को गति देने पर जोर दे रही है। सितंबर महीने तक इस दिशा में कुल 2,302 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 18 लाख नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

सीवरेज और जलप्रदाय परियोजनाओं का विस्तार

आरयूआईडीपी (RUIDP) के चौथे चरण, ट्रेंच-1 के तहत 3,076.63 करोड़ रुपए की लागत से 14 शहरों में सीवरेज और जलप्रदाय की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा 12 शहरों में फीकल स्लज और सेप्टेज मैनेजमेंट (FSSM) कार्य भी सम्पन्न किए जा रहे हैं। अब तक लक्ष्मणगढ़ (जलप्रदाय), फतेहपुर, प्रतापगढ़, डीडवाना, मकराना (सीवरेज) और मंडावा (सीवरेज एवं जलप्रदाय) में कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं सिरोही, आबूरोड, सरदारशहर, बांसवाड़ा, खेतड़ी, कुचामन (सीवरेज एवं जलप्रदाय) और रतनगढ़, लाडनूं (सीवरेज) में परियोजनाएं अभी जारी हैं। FSSM के कार्यों में बांदीकुई, दौसा, जोबनेर और नीमकाथाना में काम सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण और शहरी जीवन स्तर में सुधार

आरयूआईडीपी की योजनाओं को एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है, जिसमें 70 प्रतिशत धनराशि बैंक और 30 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल शहरों की स्वच्छता और जीवन-स्तर को बेहतर बनाना है, बल्कि राज्य को पर्यावरण संरक्षण में नई पहचान दिलाना भी है।

स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शहरों के संकल्प को मूर्त रूप

भजनलाल सरकार ने स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शहरों के लक्ष्य को साकार करने के लिए नगरीय विकास में ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और झालावाड़-झालरापाटन में कुल 602 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज के तीन बड़े काम पूरे किए गए हैं, जिससे इन शहरों में नागरिकों को बेहतर जलप्रदाय और स्वच्छता सुविधाएं मिल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट