न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में ट्रक ड्राइविंग का नया नियम, 8 घंटे से अधिक ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने ट्रक और कमर्शियल वाहन चालकों के लिए नया नियम लागू किया है। अब प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक ड्राइविंग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। जीपीएस और अन्य निगरानी उपायों के जरिए ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 12:50:55

राजस्थान में ट्रक ड्राइविंग का नया नियम, 8 घंटे से अधिक ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने परिवहन विभाग के माध्यम से व्यवसायिक वाहनों के चालकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत ट्रक और अन्य कमर्शियल वाहन चालक प्रतिदिन अधिकतम 8 घंटे ही वाहन चला सकेंगे। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और नींद की कमी के कारण ड्राइवरों की झपकी के चलते होने वाले हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। कई दुर्घटनाओं में भारी जनहानि हुई है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन:

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल 2025 को स्पष्ट आदेश दिया था कि किसी भी ट्रक या कमर्शियल वाहन को 24 घंटे में केवल 8 घंटे ही चलाया जा सकता है। इसके अनुपालन के लिए केंद्र सरकार ने 3 जुलाई को परिवहन मंत्रालय और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिवों की संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों को ड्राइवरों के लिए समय सीमा तय करने के निर्देश दिए थे। राजस्थान सरकार ने इस आदेश को लागू करते हुए ट्रक चालकों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग, पुलिस और श्रम विभाग को सौंपी है।

जिला स्तर पर जागरूकता अभियान:

राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी जिला कलक्टर को आदेशित किया है कि वे श्रम विभाग की पंजीकृत संस्थाओं के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का प्रचार-प्रसार करें। इसके तहत जिला स्तर पर विभिन्न यूनियनों के साथ वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जागरूकता के बाद सुधार नहीं होने पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाए।

ड्राइवर के कार्य घंटे की निगरानी:

हालांकि नियम लागू होने के बाद अधिकारियों के सामने यह चुनौती है कि वे किस चालक ने कितने घंटे वाहन चलाया, इसका निर्धारण कैसे करेंगे। इस दिशा में सरकार जीपीएस मॉनिटरिंग और अन्य तकनीकी उपायों पर विचार कर रही है। ट्रक में जीपीएस लगाना, लॉगबुक और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे कदम पर भी चर्चा चल रही है, ताकि ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का उल्लंघन रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?