न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, बंद पड़े घर का आया ₹1.26 लाख का बिजली बिल, परिवार को लगा झटका

जयपुर के जोबनेर इलाके में एक बंद पड़े घर पर स्मार्ट मीटर ने 1.26 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया, जिससे परिवार हैरान रह गया। उपभोक्ता ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया और बिजली विभाग से शिकायत दर्ज कराई। क्या स्मार्ट मीटर आम आदमी की जेब पर बन रहा बोझ?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 7:32:44

राजस्थान में स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, बंद पड़े घर का आया ₹1.26 लाख का बिजली बिल, परिवार को लगा झटका

राजस्थान के जयपुर जिले में स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। बिजली वितरण कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं के घरों से पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोरों पर है, लेकिन इससे जुड़े अनुभव कई उपभोक्ताओं के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं हैं। ताज़ा मामला जयपुर जिले के जोबनेर कस्बे से सामने आया है, जहां एक बंद मकान का बिल सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए।

जोबनेर के सराय मोहल्ला निवासी अमीरुद्दीन रंगरेज के घर पर कुछ दिन पहले ही बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाया था। जुलाई महीने में जब स्मार्ट मीटर से पहला बिल आया, तो घरवालों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। जिस मकान में पिछले कई महीनों से ताला लगा था, उस पर ₹1,26,296 का बिजली बिल भेज दिया गया।

इतना ही नहीं, बिल में कुल 14,422 यूनिट की खपत दर्शाई गई, जबकि हकीकत ये है कि मकान महीनों से खाली पड़ा है। अमीरुद्दीन का कहना है कि वे परिवार सहित जयपुर शहर में रह रहे हैं और यह मकान काफी समय से उपयोग में नहीं है। पहले जहां महीने का बिल 150 रुपये आता था, अब लाखों का बिल देखकर पूरा परिवार स्तब्ध है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपभोक्ता ने तुरंत जोबनेर बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरलाल बूरी ने माना कि यह बिल संभवतः तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है और मीटर की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उपभोक्ता को इस तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर भी इस विषय को लेकर बहस तेज़ हो गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही है "स्मार्ट" मीटर की सच्चाई? क्या ये उपकरण वाकई तकनीकी रूप से उन्नत हैं या आम आदमी की जेब पर भारी बोझ बनते जा रहे हैं?

राज्यभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां बंद पड़े घरों में भी लाखों रुपये के बिल भेजे गए हैं। लोगों की मांग है कि बिजली विभाग को स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता और सटीकता पर सवाल खड़े होने के बाद अब बड़े स्तर पर जांच करवानी चाहिए।

कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री और विधायक अगर स्मार्ट मीटर को इतना ही अच्छा मानते हैं, तो पहले अपने निजी घरों में इन्हें लगवाएं। केवल सरकारी आवासों पर मीटर लगाकर दिखावा करना बंद करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?