न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा फैसला: राहत की सांस! राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 अब नहीं होगी रद्द

राजस्थान हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने से इनकार कर दिया है। सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि दोषी अभ्यर्थियों को अलग किया जाएगा, जबकि शेष भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। अब अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 7:37:28

बड़ा फैसला: राहत की सांस! राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 अब नहीं होगी रद्द

जयपुर: भजनलाल सरकार ने उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत दी है जो सालों से राजस्थान एसआई भर्ती 2021 को लेकर असमंजस में थे। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल इस भर्ती को रद्द नहीं किया जाएगा, जिससे नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों के चेहरे पर उम्मीद की रौशनी लौट आई है।

राज्य सरकार के इस जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले के अंतिम निस्तारण की तारीख 7 जुलाई तय की है। यह फैसला जस्टिस समीर जैन ने याचिकाकर्ता कैलाश चंद शर्मा व अन्य की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया।

सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पेश की

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने सरकार की ओर से पक्ष रखा और बताया कि कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती को अभी रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि कुल 313 अभ्यर्थी पहली बार किसी सरकारी सेवा में चयनित हुए हैं, जिनमें से केवल 35 को दोषी पाया गया है।

भर्ती रद्द करने की कोई ठोस वजह नहीं

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कुल 838 पदों में से सिर्फ 53 अभ्यर्थी दोषी पाए गए हैं। ऐसे में दोषियों को अलग कर देना ज्यादा व्यावहारिक होगा, बजाय इसके कि पूरे प्रोसेस को रद्द किया जाए। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री स्तर पर भी मंजूरी प्राप्त कर चुकी है।

सांख्यिकी विभाग की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व की भर्तियों की तुलना में इस बार किसी विशेष क्षेत्र से असामान्य रूप से अधिक चयन नहीं हुआ है। यानी चयन प्रक्रिया संतुलित रही है।

भविष्य की भर्ती में राहत की तैयारी

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि दोषी पाए गए अभ्यर्थियों को अगली भर्ती से अपात्र घोषित किया जाएगा। साथ ही भविष्य की भर्ती में अधिक पद जोड़े जाएंगे और आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

अभ्यर्थियों की ओर से कोर्ट में रखी गई बात

वहीं, सफल अभ्यर्थियों की ओर से सीनियर एडवोकेट आरएन माथुर ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय के बाद यह याचिका अब बेमानी हो गई है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि याचिका को खारिज कर दिया जाए, और अगर याचिकाकर्ता चाहें तो सब कमेटी के फैसले को एक नई याचिका के ज़रिए चुनौती दे सकते हैं।

दूसरी ओर, याचिकाकर्ता के वकील आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इस मसले को लगातार टालने की कोशिश कर रही है।

अब इस बहुप्रतीक्षित मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह फैसला हजारों युवाओं के भविष्य को सीधे प्रभावित करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?