न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बदहाल स्कूल, मंत्रियों के लिए 55 लाख की फॉर्च्यूनर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और मरम्मत के लिए फंड की कमी के बीच मंत्रियों के लिए 55 लाख की फॉर्च्यूनर खरीद पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 6:07:34

राजस्थान में बदहाल स्कूल, मंत्रियों के लिए 55 लाख की फॉर्च्यूनर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

राजस्थान में एक ओर सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर होती जा रही है और मरम्मत के लिए बजट की कमी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार अपने मंत्रियों के लिए करीब 55 लाख रुपये कीमत की लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीदने जा रही है। इस फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए इस कदम को गैरजरूरी बताया है।
सरकार की दलील है कि मंत्रियों को लगातार दौरे करने पड़ते हैं और पुरानी गाड़ियों के बीच रास्ते में खराब हो जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे में नई फॉर्च्यूनर खरीदने का फैसला गलत नहीं है। हालांकि कांग्रेस इस तर्क से सहमत नहीं दिख रही और इसे जनता के पैसों की बर्बादी करार दे रही है।

कई मंत्री निजी फॉर्च्यूनर से कर रहे हैं सफर

वर्तमान में राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 24 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत अधिकतर मंत्री अभी इनोवा गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि कुछ मंत्री अपनी निजी फॉर्च्यूनर से भी आवागमन करते हैं। हाल ही में सरकार ने फैसला लिया कि सभी मंत्रियों और कुछ अन्य अहम पदों पर बैठे अधिकारियों को नई लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली खरीद की हरी झंडी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहले चरण में सभी मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बजट पर भी सहमति जताई गई। जिन फॉर्च्यूनर गाड़ियों को खरीदने की योजना है, वे लग्जरी मॉडल हैं और प्रति वाहन उनकी कीमत लगभग 54 लाख रुपये तय की गई है। योजना के मुताबिक कुल 41 फॉर्च्यूनर खरीदी जानी हैं, हालांकि पहले चरण में फिलहाल 24 मंत्रियों के लिए ही गाड़ियों की स्वीकृति दी गई है। इनमें से करीब दस फॉर्च्यूनर सरकार के पास पहुंच भी चुकी हैं। सरकार की मंशा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र और बजट सत्र समाप्त होने के बाद ही ये गाड़ियां मंत्रियों को सौंपी जाएं, ताकि किसी तरह का राजनीतिक बवाल न खड़ा हो।

डोटासरा का हमला—व्यवस्था का मजाक

इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर हालत में हैं, छतें गिर रही हैं और हादसों में बच्चों की जान तक जा चुकी है। डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को पिछले सात महीनों से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे हालात में मंत्रियों के लिए महंगी फॉर्च्यूनर खरीदना जनता और शिक्षा व्यवस्था दोनों का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के लिए चार साल पहले ही नई गाड़ियां खरीदी जा चुकी थीं, ऐसे में फिर से नई लग्जरी कारों की कोई जरूरत नहीं थी। उनके मुताबिक यह फैसला सिर्फ मंत्रियों के आराम और सुविधाओं के लिए लिया गया है, जबकि असली जरूरत बच्चों की सुरक्षित शिक्षा और स्कूल भवनों की मरम्मत की है।

मंत्री का पलटवार—शौक नहीं, मजबूरी है नई गाड़ियां

कांग्रेस के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है। नई गाड़ियों की खरीद पूरी तरह जरूरी थी, क्योंकि पुरानी गाड़ियां लगभग चार साल पुरानी हो चुकी हैं और लंबे दौरों के दौरान उनके खराब हो जाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने साफ किया कि फॉर्च्यूनर कोई शौक की चीज नहीं, बल्कि जरूरत है। अगर मंत्री बिना रुकावट जनता के बीच पहुंचेंगे, तो प्रशासनिक कामकाज भी तेजी से हो सकेगा।

गौरतलब है कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने हाल ही में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बताया था कि राज्य के सरकारी स्कूलों की इमारतों की मरम्मत के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता है। विभाग ने यह भी स्वीकार किया कि सरकार के पास फिलहाल पर्याप्त फंड नहीं है और इसके लिए पूंजीपतियों व विभिन्न संस्थाओं से सहयोग मांगा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?