न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6ठे दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई में गिरावट, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

‘द केरला स्टोरी 2’ के रिलीज के छह दिन बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जानिए छठे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की, कुल कलेक्शन कितना हुआ और दर्शकों से कैसा मिल रहा है रिस्पॉन्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Mar 2026 8:35:40

6ठे दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई में गिरावट, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब छह दिन पूरे हो चुके हैं। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआत में रिलीज में देरी और कंटेंट को लेकर उठे विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंचा है।

छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि छठे दिन की कमाई के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। अगर अनुमानित आंकड़ों को सही माना जाए तो फिल्म की कुल कमाई अब तक लगभग 20.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो छठे दिन फिल्म को औसतन 14.83 प्रतिशत दर्शक उपस्थिति मिली। सुबह के शो में करीब 7.32 प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जबकि दोपहर के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 16.21 प्रतिशत हो गया। वहीं शाम के शो में 18.43 प्रतिशत और रात के शो में लगभग 17.34 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे साफ है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।

दिनवार कमाई का आंकड़ा

फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी नहीं रही थी। पहले दिन इसने लगभग 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद पांचवें दिन फिर थोड़ी बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब छठे दिन के आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक

‘द केरला स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसके अलावा सुमित गहलावत और अर्जन सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देते हैं। इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।

पहली फिल्म को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

गौरतलब है कि ‘द केरला स्टोरी 2’, साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल है। पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। उस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडनानी और सोनिया बलानी जैसे कलाकार नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती