न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान रोडवेज को बड़ी सौगात, 172 नई बसों को सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान रोडवेज को 6 सितंबर को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 172 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 160 एक्सप्रेस और 12 सुपर लग्जरी बसें शामिल हैं। नई बसों में BS-6 इंजन, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट, पैनिक बटन और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 12:58:53

राजस्थान रोडवेज को बड़ी सौगात, 172 नई बसों को सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान रोडवेज को आज यानी 6 सितंबर को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 172 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 160 एक्सप्रेस और 12 सुपर लग्जरी बसें शामिल हैं। हरी झंडी दिखाने के बाद इन बसों का संचालन तुरंत शुरू कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री अमर जवान ज्योति पहुंचे, जहां उनका स्वागत डिप्टी सीएम और मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया। मौके पर विधायक गोपाल शर्मा, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

नई बसों की तकनीकी विशेषताएं

इन सभी नई बसों में BS-6 कैटेगरी इंजन लगा हुआ है। यात्रियों और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट और धुएं के स्वच्छ निकास के लिए ‘आफ्टर ट्रीटमेंट सिस्टम’ लगाया गया है। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिहाज से आधुनिक तकनीक से लैस हैं।

महत्वपूर्ण रूट और संचालन

नई बसों में जयपुर से काठगोदाम (कैंची धाम) के लिए 2 सुपर लग्जरी बसें चलाई गई हैं। जयपुर-दिल्ली मार्ग के लिए 7 और जयपुर-जोधपुर-उदयपुर मार्ग के लिए 3 लग्जरी बसें संचालित होंगी। डिपो के हिसाब से वितरण इस प्रकार किया गया है:

वैशालीनगर डिपो: 40 बसें

शाहपुरा: 22 बसें

दौसा: 20 बसें

विद्याधर नगर: 22 बसें

जयपुर: 20 बसें

अजमेरु और अजमेर: 7 बसें

हिंडौन, सवाईमाधोपुर, कोटपुतली, धौलपुर: 5 बसें प्रत्येक

भीलवाड़ा डिपो: 2 बसें

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा

नई बसों में यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। ब्लू लाइन बसों में सभी सीटों पर मोबाइल चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाया गया है, और लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम भी सक्रिय है। इसके अलावा, बेहतर वेंटिलेशन के लिए बसों में ‘रूफ हैच वेंटिलेशन सिस्टम’ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे सफर में यात्रियों को ताजगी महसूस हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?