न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: रानीवाड़ा में 1100 युवाओं को दी ‘तलवार दीक्षा’, विधायक टी. राजा ने धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

राजस्थान के रानीवाड़ा (जालोर) में हिंदू युवा वाहिनी के तलवार दीक्षा कार्यक्रम में 1100 युवाओं को प्रतीक तलवार भेंट कर दीक्षा दी गई। हैदराबाद विधायक टी. राजा सिंह ने धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का संदेश देते हुए युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में हिंदू एकता और संस्कृति का संदेश भी दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 1:02:12

राजस्थान: रानीवाड़ा में 1100 युवाओं को दी ‘तलवार दीक्षा’, विधायक टी. राजा ने धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

रानीवाड़ा (जालोर) में रविवार, 6 अक्टूबर को हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले “तलवार दीक्षा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह पहुंचे। कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान 1100 युवाओं को प्रतीक स्वरूप तलवारें भेंट कर दीक्षा दी गई।

कार्यक्रम से पहले हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विशाल रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्रामीण श्रद्धालु और समाजजन शामिल हुए। रैली के माध्यम से हिंदू एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन का संचालन सुरेश राजपुरोहित (धनपुरा) और अर्जुन सिंह (कागमाला) ने किया। कार्यक्रम में रतन भारती (सेवड़िया मठ), संत लहर भारती, प्रेम भारती (गाजीपुर मठ), कुलदीप भारती, शिव भारती (लाछीवाड़ मठ) और साध्वी पंखु बाई की भी उपस्थिति रही।

युवाओं ने लिया धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का संकल्प

मुख्य अतिथि टी. राजा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हिंदू समाज को अब जागृत होकर अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। जब तक हर घर में रामभक्त और हर हाथ में धर्म रक्षा की भावना नहीं होगी, तब तक हम संगठित नहीं कहलाएंगे।” उनके भाषण के बाद कार्यक्रम स्थल पर जय श्री राम के उद्घोष और नारे गूंज उठे।

तलवार दीक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं ने धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी रानीवाड़ा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा सतर्क और समर्पित रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल