न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर बड़ा रेल हादसा, बैल को बचाने के प्रयास में मालगाड़ी के 38 डिब्बे बेपटरी

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेल हादसा, बैल को बचाने की कोशिश में मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे, रींगस-श्रीमाधोपुर रेलवे मार्ग बाधित, ट्रैक सुधार में 10-12 घंटे लग सकते हैं, बीकानेर में भी पहले दिन मालगाड़ी बेपटरी हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 9:17:24

राजस्थान में फिर बड़ा रेल हादसा, बैल को बचाने के प्रयास में मालगाड़ी के 38 डिब्बे बेपटरी

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन एक बड़ा रेल हादसा हुआ। रींगस और श्रीमाधोपुर के बीच न्यू रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात चावल से भरी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब चालक और स्थानीय लोग एक बैल को बचाने की कोशिश कर रहे थे। यह मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी और खाटूश्यामजी के पास यह दुर्घटना हुई, जिससे रींगस-श्रीमाधोपुर रेलवे कॉरिडोर पूरी तरह बाधित हो गया।

एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे और भयावह मंजर

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पटरी से उतरने के बाद डिब्बे एक-दूसरे पर ऐसे चढ़ गए जैसे बच्चों के खिलौने। यह दृश्य किसी बॉलीवुड एक्शन सीन से कम नहीं था। डिब्बों के टूटने और घिसटने की तेज आवाज से आसपास के लोग डर गए। सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड किया। चावल की बोरियां फट चुकी थीं और कुछ डिब्बे पूरी तरह पिचक गए थे। साथ ही, पटरी भी टूट चुकी थी, जिससे ट्रेन संचालन पूरी तरह बाधित हो गया।

ट्रैक ठीक करने में लगेंगे कई घंटे

रेल हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी, जीआरपी और अन्य कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। रींगस रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। टूटे हुए डिब्बों को हटाना और ट्रैक को फिर से ठीक करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह ट्रैक को चालू करने में कम से कम 10-12 घंटे लग सकते हैं। फिलहाल, इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें रोक दी गई हैं या उनके रूट को बदल दिया गया है।

बीकानेर में भी कल हुआ था हादसा

इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को बीकानेर जिले में भी एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बची थी। चानी और कोलायत स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस हादसे में सबसे डरावनी बात यह थी कि जिस ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई, उससे सिर्फ 30 मिनट बाद बीकानेर-जैसलमेर यात्री ट्रेन गुजरने वाली थी। अगर हादसा थोड़ी देर बाद होता, तो यात्री ट्रेन सीधा इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे गंभीर जनहानि हो सकती थी। उस 30 मिनट के अंतर ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?