न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: PM मोदी आज करेंगे ईसरदा बांध का लोकार्पण, 1876 करोड़ की परियोजना से 1256 गांवों की बुझाई जाएगी प्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर सीमा पर बने महत्वाकांक्षी ईसरदा बांध का लोकार्पण करेंगे। 1876 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 1256 गांवों की प्यास बुझाई जाएगी और 357 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 9:18:40

राजस्थान: PM  मोदी आज करेंगे ईसरदा बांध का लोकार्पण, 1876 करोड़ की परियोजना से 1256 गांवों की बुझाई जाएगी प्यास

राजस्थान के टोंक और सवाई माधोपुर जिलों की सीमा पर बनास नदी पर निर्मित महत्वाकांक्षी ईसरदा बांध का आज (25 सितंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1876 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ईसरदा बांध में 253 आरएल मीटर तक जल संग्रहण का उद्घाटन करेंगे। लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी टोंक जिले को अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएँ भी देंगे। इसमें 265 करोड़ रुपये लागत वाला बीसलपुर बांध इंटेक पंप हाउस और 144 करोड़ रुपये के बीसलपुर-टोडारायसिंह पुल का उद्घाटन शामिल है। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी टोंक के 357 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।

दो जिलों की सीमा पर बना ईसरदा बांध

ईसरदा बांध टोंक-सवाई माधोपुर सीमा पर स्थित है और राजस्थान में शायद यह पहला बांध है जो दो जिलों की सीमा में स्थित है। इसके कुल 28 गेटों में से 14 गेट टोंक जिले और 14 गेट सवाई माधोपुर जिले में हैं। इस मानसून सीजन में, 10.77 टीएमसी क्षमता वाले इस बांध में पहली बार 1.186 टीएमसी पानी का जलसंग्रहण किया गया। इससे दौसा और सवाई माधोपुर के 7 शहरों और 1256 गांवों की प्यास बुझाने की उम्मीद है। ईसरदा बांध, टोंक जिले में बनास नदी पर स्थित बीसलपुर बांध (38.800 टीएमसी) के बाद दूसरा सबसे बड़ा बांध है।

रामगढ़ बांध के लिए भी वरदान

ईसरदा बांध सिर्फ स्थानीय जिलों की प्यास ही नहीं बुझाएगा, बल्कि भविष्य में जयपुर के रामगढ़ बांध के लिए भी पानी उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के दूसरे चरण में पूरा भरा जाएगा और ERCP से जोड़ा जाएगा। योजना के अनुसार, लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन के जरिए ईसरदा बांध का पानी जयपुर के रामगढ़ बांध में पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद यह सपना साकार होने की दिशा में कदम बढ़ेगा। ईसरदा बांध परियोजना का मार्ग 2013 में तय हुआ था, जब इसके लिए 530 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। अब इसकी लागत बढ़कर 1876 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माण की समय-सीमा में चार बार बदलाव हुआ, लेकिन 2023 में भजनलाल सरकार के निर्देश के बाद निर्माण में तेजी आई और परियोजना पूर्ण होने के करीब है।

पहली बार जल-संग्रहण

परियोजना के अधिशाषी अभियंता विकास गर्ग ने बताया कि मानसून सत्र 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। 15 सितंबर तक बांध में 1.186 टीएमसी पानी का संग्रहण किया गया। बांध में 600 मीटर लंबा कंक्रीट डैम और लगभग 5 किलोमीटर लंबा अर्थन डैम बनाया गया है। विकास गर्ग के अनुसार, ERCP परियोजना में ईसरदा बांध का विशेष महत्व है और यह क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?